फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stopped for a lift and ran away with the bike

Yamuna Nagar News: लिफ्ट के लिए रोका और बाइक लेकर भाग निकला

Tue, 26 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Stopped for a lift and ran away with the bike
सीसीटीवी फुटेज में बाइक लेकर जाता युवक। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड के गांव मोहड़ी में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट लेने के बहाने युवक धक्का देकर मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला। गांव मोहड़ी निवासी महिंद्र कुमार मामले की सूचना पर थाना व्यासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और एक फोटो जारी की।
गांव मोहड़ी निवासी महिंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से व्यासपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव मोहड़ी से मुख्य सड़क पर पहुंचा तो गांव के समीप सड़क पर खड़े एक युवक ने उसे हाथ देकर लिफ्ट लेने का इशारा किया। मदद करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल को रोक कर उक्त युवक को पीछे बैठने का इशारा किया।
विज्ञापन

इससे पहले की वह कुछ समझ पाता आरोपी युवक ने उसे एकदम से जोर का धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया और बाइक लेकर फरार हो गया।
जब तक वह उठा और शोर मचाया तब तक युवक भागने में कामयाब हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में आसपास के सीसीटीवी को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बाइत पर जाता हुआ नजर आ रहा हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed