फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stolen motors again after coming on bail, arrested

Yamuna Nagar News: जमानत पर आकर फिर से चोरी की मोटरें, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Stolen motors again after coming on bail, arrested
स्पेशल सेल की टीम ने बिजली की मोटरे चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पहले भी मोटर चोरी के आरोप में पकड़ा था जो अब जमानत पर जेल से बाहर आया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपी से मोटर चोरी के और भी मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की मोटर का सामान बेचने के लिए शादीपुर रोड करेड़ा चौक पर खड़ा है। इस सूचना पर उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू किया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान गांव गुमथला निवासी सलमान के रूप में हुई। पूछताछ पर आरोपी ने 22 जनवरी व 30 जनवरी को गांव कलानौर से खेतों में लगी बिजली की मोटरों को चोरी करने की वारदात कबूल की। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी सलमान को पहले भी बिजली की मोटर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने जेल से जमानत पर आकर दोबारा फिर बिजली की मोटर चोरी करने की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed