फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stole the purse and mobile of the tractor driver, the young man absconded leaving the bike when it was not started

ट्रैक्टर चालक का पर्स और मोबाइल चुराया, स्टार्ट न होने पर बाइक छोड़ युवक हुआ फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stole the purse and mobile of the tractor driver, the young man absconded leaving the bike when it was not started
यमुनानगर। लकड़ी बेचने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के पास लेटकर आराम कर रहे चालक का एक युवक पर्स व मोबाइल जेब से निकालकर फरार हो गया। पर्स चोरी कर युवक जब भागने के लिए बाइक स्टार्ट करने लगा। इससे पहले ट्रैक्टर चालक व उसका साथी उसके पास पहुंच गए। इससे पहले वे युवक को पकड़ पाते आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी बाइक कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव गागलहेड़ी निवासी नवाब ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास अपना ट्रैक्टर ट्रॉली है। शनिवार को वह अपने साथी गढ़कौली निवासी इसरार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ी लोड करके लक्कड़ मंडी यमुनानगर में लाया था। लकड़ी बेचने के बाद वे उसे खाली करने के लिए करेड़ा खुर्द स्थित ओबरॉय प्लाईवुड फैक्टरी में गए थे। फैक्टरी में ट्रॉली खाली करने के बाद शाम पौने पांच बजे के करीब वे करेड़ा खुर्द के पास बने सर्विस रोड पर अपने आढ़ती का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि उन्होंने आढ़ती से रुपये लेने थे। इस दौरान वे दोनों ट्रैक्टर के पास ही नीचे लेट गए। जब उन्हें नींद आ गई तभी एक अज्ञात युवक वहां आया और उसकी जेब से पर्स व फोन निकाल कर फरार हो गया। जेब से पर्स व फोन निकालते हुए उन्होंने युवक को देख लिया। इससे पहले वे उसे पकड़ पाते आरोपी युवक कुछ दूर खड़ी बाइक पर बैठकर उसे स्टार्ट करने लगा, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। वे आरोपी के पीछे भागे तो आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उसके पर्स में 22 सौ रुपये की नकदी और अन्य सामान था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की बाइक कब्जे में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed