फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   stole a bag full of four lakh rupees by breaking the lock of the factory contractor's house

फैक्टरी ठेकेदार के घर का ताला तोड़ चार लाख रुपये से भरा बैग चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
stole a bag full of four lakh rupees by breaking the lock of the factory contractor's house
यमुनानगर। चोरों ने शादीपुर में फैक्टरी ठेकेदार के घर के ताले तोड़ बेड के अंदर रखा चार लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरी के समय ठेकेदार परिवार समेत दशहरे मेले में गया हुआ था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव कानुबिशनपुर निवासी रामप्रीत मोहतो ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादीपुर में रहता है और दो प्लाईवुड फैक्टरियों में ठेकेदारी का काम करता है। चार अक्तूबर को वह दोनों फैक्टरियों से दो-दो लाख रुपये लेकर आया था। ये चार लाख रुपये उसने अपने बैग में डालकर बेड के अंदर रख दिए थे। बुधवार शाम को करीब साढ़े चार बजे वह परिवार सहित दशहरे का मेले देखने के लिए जिंदल पार्क में गया था। मेले देखने के बाद जब वह देर शाम करीब सात बजे घर लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो बेड खुला हुआ पड़ा था। जिसके अंदर से उसके रुपयों से भरा बैग गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरकारी डिपो का ताला तोड़कर चुराई 72 हजार रुपये की नकदी
बूड़िया। बूड़िया डाकखाने के पास स्थित सरकारी राशन डिपो का ताला तोड़कर चोरों ने 72 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सैनी मोहल्ला बूड़िया निवासी सुरेश चंद जैन ने बताया कि उसका बूड़िया डाकखाने के पास घर में ही सरकारी राशन का डिपो है। रोज की तरह पांच अक्तूबर की रात को वे घर पर सोया हुआ था। सुबह जब वह उठा तो घर से सटे सरकारी डिपो के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। डिपो के अंदर गल्ले का ताला भी टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर बेड में रखे 45 हजार रुपये, अलमारी से 25 हजार रुपये और गल्ले से दो हजार रुपये की नकदी और एक टैब गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed