फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Start a startup according to the needs of the region: Dharamvir

क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक स्टार्टअप शुरू करें : धर्मवीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Start a startup according to the needs of the region: Dharamvir
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ व छात्राओं को जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से डीएवी कन्या महाविद्यालय में एक्सटेंशन व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसका विषय स्टार्टअप की प्लानिंग के लिए कानूनी व एथिकल स्टेप्स रहा।
मुख्य वक्ता राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किसान धर्मवीर कांबोज ने छात्राओं से कहा कि बिजनेस के लिए आइडिया तो सभी के पास होते हैं, लेकिन उन्हें धरातल पर कुछ ही लोग उतार पाते हैं। ऐसे में क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक स्टार्टअप शुरू करें। ऐसा करने से जहां लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। वहीं नए कारोबार से युवा भी जागरूक होंगे। स्टार्टअप का नाम देकर उसे रजिस्टर्ड कराएं। जिला उद्योग केंद्र की सहायता से इसे रजिस्टर्ड कराना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने सूटकेस को कुर्सी में तब्दील करने, इमरजेंसी लाइट, शीशम के पत्ते का पेस्ट से जख्म को भरने, गिलोय की बेल औषधि तैयार करने, जामुन की कैंडी व गुठलियों से दवाइयां बनाने की जानकारी दी। छात्राओं को एलोवेरा जूस, चूर्ण एलोवेरा अर्क, जेल, साबुन, हैंडवाश, शैंपू बनाने के अलावा जामुन कैंडी, स्ट्रॉबेरी श्रीखंड, आंवला जूस सहित अन्य चीजें बनाने के बारे में भी बताया। उन्होंने अपनी मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसिंग मशीन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष शालिनी छाबड़ा ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप में आने वाली समस्याओं का समाधान करके बुलंदियों को छुआ जा सकता है। ममता थापर, मनिका सेठी, नेहा ठाकुर ने सहयोग दिया। शालिनी छाबड़ा व आईसीसी कनवीनर विवेक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed