फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sports competition schedule released amid exams

Yamuna Nagar News: परीक्षाओं के बीच जारी कर दिया खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल

Thu, 30 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sports competition schedule released amid exams
जिला ​शिक्षा सदन कार्यालय यमुनानगर। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-11 की वार्षिक खेलकूद जिलास्तरीय प्रतियोगिता 30 व 31 अक्तूबर को करवाई जा रही है। विभाग ने विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा के बीच ही खेलकूद प्रतियोगिता करवाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले के राजकीय स्कूलों में चौथी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। वहीं, नौवीं से 12वीं तक की परीक्षाएं सात नवंबर तक होंगी। परीक्षा के बीच प्रतियोगिता होने से विद्यार्थियों को अभ्यास का समय नहीं मिल पाया है। वहीं, दूसरी तरफ विभाग की ओर से प्रतियोगिताएं करवाने के लिए 50 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई है।
शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-11 की स्कूल, क्लस्टर व खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। इसके बाद अब जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसमें कुल चार खेलों को शामिल किया गया है, जो अलग-अगल स्थानों पर करवाई जानी है। इसमें राजकीय के साथ निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। परंतु अभी राजकीय विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी व्यस्त हैं। इसके बीच शिक्षकों की ड्यूटी खेल प्रतियोगिताएं करवाने के लिए लगाई गई है। इसके अलावा शिक्षकों की मेला ड्यूटी भी लगाई गई है। ऐसे में इसे लेकर शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों का कहना है कि प्रतियोगिताएं परीक्षा व मेले के बाद करवाई जानी चाहिए थी। परीक्षा के बीच प्रतियोगिता करवाने से विद्यार्थी दोनों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे उनका प्रदर्शन खराब होगा।
विज्ञापन

राजकीय अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि परीक्षा और प्रतियोगिता का शेड्यूल एक साथ जारी कर दिया गया है। यदि बच्चे खेल अभ्यास में लगते हैं, तो उनका परीक्षा में प्रदर्शन खराब रहेगा। वहीं, यदि वे परीक्षा पर ध्यान देंगे तो खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए और खेल शेड्यूल आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

यहां पर होंगी यह प्रतियोगिताएं

विभाग के शेड्यूल के अनुसार जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चार खेल करवाए जाएंगे। दोनों खेलों के सभी मैच 30 व 31 अगस्त दो दिन में पूरे किए जाएंगे। इस दौरान जिमनास्टिक, कुश्ती, शतरंज के साथ कैरम बोर्ड की प्रतियोगिता होगी। वहीं, स्केटिंग प्रतियोगिता भी करवाई जानी है। जिमनास्टिक की सभी प्रतियोगिताएं तेजली खेल परिसर में करवाई जाएंगी। वहीं, लड़के-लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर के मल्टीपर्पज हॉल में होगी। शतरंज व कैरम बोर्ड की प्रतियोगिता जगाधरी झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होंगी। इसके अलावा स्केटिंग की प्रतियोगिता सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के स्केटिंग कोर्ट में करवाई जाएगी।

खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जिला कार्यालय से नहीं बल्कि निदेशालय से जारी किया गया है। इसके तहत 30 व 31 अक्तूबर को जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। दोनों दिन चौथी व पांचवीं कक्षा की परीक्षा नहीं है। केवल छठी से आठवीं तक परीक्षा हैं। इसमें ज्यादा चौथी व पांचवीं के बच्चे शामिल हैं।
प्रेम लता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed