{"_id":"67992ea0d5a15798690055b2","slug":"sports-along-with-studies-are-also-important-for-children-rana-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-132224-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए पढ़ाई संग खेल भी जरूरी : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के लिए पढ़ाई संग खेल भी जरूरी : राणा
Wed, 29 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को गांव भागू माजरा, खेड़ी लक्खा सिंह, नगला सादान, बैंडी, कुंजल जटान, हाफिजपुर, ईस्माइलपुर तथा टोपरा कलां में धन्यवादी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान कराने की भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व है। बच्चों को पढ़ाओ और उन्हें बुरी आदतों, नशा आदि से बचाएं।
उन्होंने गांव के सरपंचों को लाइब्रेरी बनाने के लिए प्रेरित किया। सरकार ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर मंडल अध्यक्ष हरदीप सैनी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चरण सिंह टोपरा, सरपंच भागू माजरा कमलेश रानी, जसविंद्र कुमार, नसीब नंबरदार, सरपंच खेड़ी लक्खा सिंह अनिता रानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी आदि मौजूद रहे।