फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sport news

बॉस्केटबॉल में रोहतक की लड़कियों ने फतेहाबाद को हराया

Tue, 03 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 03 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय 50वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने किया। राज्य के विभिन्न जिलों से आए लड़के और लड़कियाें ने डॉज बॉल, बॉस्केटबॉल, टेनिस, वॉलीबाल में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कियों के वर्ग में बॉस्केटबॉल के दूसरे मैच में रोहतक की टीम ने फतेहाबाद को 36-12 से मात दी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया और खेलों को खेल भावना से खेलने की शपथ ली। मुख्य अतिथि डीईओ उदय प्रताप ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलते हुए इसका पूर्ण आनंद उठाएं। खेलों से हमारा मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक दायरा बढ़ता है।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने खेल ध्वज फहराकर खेलों को आरंभ करने की अनुमति प्रदान की। उद्घाटन समारोह में शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और गुरु नानक कन्या सीसे स्कूल संतपुरा की छात्राओं ने गिद्दा की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य हुकम सिंह व राजकुमार शर्मा ने खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और अन्य मेहमानों का स्वागत किया। मौके पर एईओ नवीन प्रकाश शर्मा, नीरज शर्मा, रविंद्र राणा, मदन गोपाल, ओम प्रकाश सैनी, हरमिंदर सिंह, खुशी राम, अशोक शर्मा, राम कुमार, अशोक कुमार, राहुल कांबोज, योगेंद्र शर्मा, विनोद बाबा, रोशन देवी, अनिल कुमारी, निशा शर्मा, जगमाल सिंह, गुरचरण सिंह, सुरेंद्र सोढ़ी, गौरव  मौजूद रहे।

बॉस्केटबॉल में लड़कियों के मुकाबले  
लड़कियों की बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच भिवानी और झज्जर के बीच हुआ। इसमें भिवानी ने झज्जर को 36-13 से हराया। दूसरा मैच रोहतक और फतेहाबाद के बीच हुआ। इसमें रोहतक की टीम ने फतेहाबाद को 36-12 से मात दी। तीसरा मैच गुड़गांव और यमुनानगर की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में गुड़गांव ने यमुनानगर को 50-42 से पराजित किया।


सोनीपत ने रेवाड़ी को 55-33 से दी मात  
लड़कों की बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन दो ही मुकाबले हुए। पहला मुकाबला सोनीपत और रेवाड़ी के बीच हुआ। इसमें सोनीपत ने रेवाड़ी को 55-33 से मात दी। दूसरा मुकाबला गुड़गांव और कुरुक्षेत्र की टीमों के बीच खेला गया। इसमें गुड़गांव ने कुरुक्षेत्र को 44-28 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed