{"_id":"67cb402e07c0ecf2000d0d97","slug":"sonu-became-the-best-athlete-in-the-annual-sports-festival-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134208-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वार्षिक खेल महोत्सव में सोनू बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वार्षिक खेल महोत्सव में सोनू बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज और संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने संयुक्त तत्वावधान से शुक्रवार वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई।
बीए द्वितीय वर्ष की सोनू को उसकी सर्वोच्च उपलब्धि के लिए बेस्ट एथलीट और हॉकी प्लेयर महक को बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन चुना गया। कार्यक्रम कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्राचार्या डॉ. नरेंद्र पाल कौर की अध्यक्षता में आयोजित करवाया गया।
शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि खेल महोत्सव कॉलेज में हर वर्ष मनाया जाता है और छात्राएं इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंदर गांधी की ओर से झंडा फहराकर किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों और एनसीसी कैडेट्स की ओर से मार्च पास्ट किया। शपथ ग्रहण और मशाल का प्रज्ज्वलन किया गया। इसके उपरांत रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़ कर एथलीट मीट की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रारंभ में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज व संत निश्चल सिंह एजुकेशन फॉर वूमेन कॉलेज की छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें एरोबिक्स, योग व सेल्फ डिफेंस प्रमुख हैं। इसके पश्चात खिलाड़ियों की विभिन्न प्रकार की दौड़ आयोजित की गई।