फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   some one stolen NRI wife purse

बस स्टैंड पर एनआरआई की पत्नी का साढ़े छह तोले सोने के गहनों व 20 हजार से भरा पर्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
some one stolen  NRI wife purse
बस स्टैंड पर किसी ने एनआरआई की पत्नी जसपाल कौर का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में साढ़े छह तोले सोने के गहने व 20 हजार रुपये थे। महिला सिविल अस्पताल में बेटी का जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने बराड़ा से यहां आई थी। महिला का आरोप है कि जब वह बस स्टैंड के बाहर रेहड़ी पर फल खरीद रही थी तो उसे पीछे एक महिला खड़ी थी। उसी ने उसके बड़े पर्स की जिप खोलकर साढ़े छह तोले सोने के गहने व 20 हजार की नकदी से भरा छोटा पर्स चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बराड़ा की करनाल कॉलोनी निवासी जसपाल कौर ने बताया कि उसके पति बलदेव सिंह कुछ माह पहले ही जर्मनी से आए है। जबकि उसका बेटा अमेरिका में है। जसपाल कौर ने बताया कि उसकी भतीजी की 18 जनवरी को बराड़ा में शादी थी। शादी में वह गहने डालकर आई थी। 19 जनवरी को वह वहां से सिविल अस्पताल में अपनी बेटी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आई थी। उसने अपने गहने छोटे पर्स में डालकर अपने बड़े पर्स में रख लिए। इसके अलावा छोटे पर्स में 20 हजार रुपये की नकदी भी थी। प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के बाद वह घर जाने के लिए जगाधरी बस स्टैंड पर पहुंची। इस दौरान वह खाने के लिए बस स्टैंड के बाहर रेहड़ी पर फल लेने चली गई। कंधे पर बड़ा पर्स टांग पर वह फल लेने लग गई। इस दौरान उसके पीछे एक महिला व दो तीन युवक आकर खड़े हो गए। फल लेने के बाद वह बस स्टैंड पर चली गई। कुछ देर के बाद वह बस में बैठकर बराड़ा पहुंच गई। बराड़ा में उसने दवा के रुपये देने के लिए जब वह अपना छोटा पर्स देखने लगी तो वह गायब मिला। महिला का आरोप है कि रेहड़ी के पास उसके पीछे खड़ी महिला ने उसका पर्स चुराया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई मंशा राम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed