{"_id":"57e42fc24f1c1b3e34a837b0","slug":"som-river-yamunanagar-haryana-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोम नदी में उफान से फसलें हुई जलमग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोम नदी में उफान से फसलें हुई जलमग्र
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर/बिलासपुर। पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बरसात से सोम नदी में उफान आ गया। बरसाती पानी करीब एक घंटे तक खेतों से गुजरा। इससे सोम नदी से लगते करीब 50 एकड़ खेत में धान व गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। वहीं, पानी से करीब 10 एकड़ खेतों में कटाव हो गया। इस दौरान सोम नदी के किनारे लगाए गए स्टड भी पानी में बह गए। बरसाती पानी में बह जाने से एक गाय की मौत हो गई। वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने उफान से हुए नुकसान का जायजा लिया।
घाड़ क्षेत्र से लगते पहाड़ी इलाके में बुधवार रात करीब साढे़ 11 बजे बरसात शुरू हुई। इसके बाद करीब साढे़ 12 बजे घाड़ क्षेत्र में भी बरसात शुरू हो गई। कुछ देर में ही सोम नदी में उफान आ गया और नदी का पानी साथ लगते खेतों में आ गया। इससे करीब 50 एकड़ खेतों में खड़ी फसल पानी में डूब गई। करीब एक घंटे बाद बरसाती पानी उतरने लगा। पानी उतरने के बाद करीब 10 एकड़ खेत में रेत जमा हो गई, जिससे फसल को काफी नुकसान हुआ है। सोम नदी में उफान की खबर लगते की वीरवार सुबह तहसीलदार तरुण सहोता ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सोम नदी के साथ लगते गांवों का दौरा किया।
खेतों में पानी आने की खबर लगते ही वीरवार तड़के किसान अपने खेतों की ओर भागे। जिन खेतों में पानी आया था, वहां फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई। घाड़ क्षेत्र के गांव रामगढ़ सवाई के समीप गुजर रही सोम नदी के किनारे मिट्टी के बैग से स्टड बनाए गए थे। नदी में उफान आने से मिट्टी के बैग भी पानी के बहाव में बह गए और खेतों के किनारे भूमि का कटाव हुआ। घाड़ क्षेत्र के किसान इरफान, साहब सिंह, बीर सिंह, नरेश कुमार व हाकम सिह ने बताया कि घाड़ क्षेत्र में बारिश लगभग साढ़े 12 बजे शुरू हुई लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में लगभग साढ़े 11 बजे मूसलाधार बारिश होने के कारण सोम नदी में अचानक उफान आ गया।
विज्ञापन
नदी में पानी की मात्रा इतनी अधिक थी मानसून सीजन में भी ऐसा उफान नहीं आया था। सोम नदी में उफान आने से गांव रानीपुर, मुगलवाली, मिल्कड़ा, रूलाहेड़ी, सुंदरपुर व खानूवाला के समीप लगते खेतों में नदी का पानी आ गया। किसानों ने बताया कि सोम नदी के बहाव में एक गाय भी बह गई, जिसका शव गांव रानीपुर के निकट मिला।