फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Soil is being filled in bins from the tracks, crops in danger

Yamuna Nagar News: पटरी से कट्टाें में भरवाई जा रही मिट्टी, फसलों पर संकट

Thu, 01 Aug 2024 07:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Soil is being filled in bins from the tracks, crops in danger
कौशिक खान
विज्ञापन

छछरौली। पश्चिमी यमुना नहर से हो रहे भूमि कटाव की समस्या तो हल हुई नहीं, ठेकेदार ने किसानों के लिए एक और संकट खड़ा कर दिया। ठेकेदार ने नहर की पटरी से मिट्टी को कट्टों में भरवा कर कटाव को रोकने के लिए नहर के किनारों पर डलवाना शुरू कर दिया। हालांकि मिट्टी से भरे कट्टे पानी के तेज बहाव के आगे टिक नहीं पा रहे। पटरी से मिट्टी उठाने के कारण किसानों की फसलें सुरक्षित नहीं रह पाएंगी। पटरी से मिट्टी उठाने से भविष्य में खेतों के लिए और ज्यादा समस्या पैदा हो सकती है। इस तरह के हालातों को देखकर पहले से चिंता में डूब गए हैं। इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों की मांग है सिंचाई विभाग इस पर संज्ञान लें।
दरअसल पश्चिमी यमुना नहर की जब खोदाई की गई थी, तब किनारों को मजबूत करने के लिए मिट्टी साइडों में लगाई गई थी ताकि भूमि कटाव जैसी नौबत न आए। लेकिन अब जब मानसून सीजन के चलते बारिश के चलते नहर का जलस्तर भी बढ़ा है, ऐसे में पानी का तेज बहाव होने के चलते किनारों से भूमि कटाव हो रहा है। खारवन, किशनपुरा जैसे और भी गांवों में कटाव होने से करीब 20 एकड़ से अधिक फसल जमीन के साथ पानी में बह चुकी है। इसी कटाव को रोकने के लिए किसान कृषि मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। हालांकि सिंचाई विभाग ने प्रथम चरण में कट्टों में मिट्टी भर लगाना शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन

-------------
वर्जन
मैंने अन्य अधिकारियों को वहां का दौरा करने के लिए बोल दिया है। इसके अलावा भूमि कटाव को रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, मशीन से कटाव रोका जाए इसके बारे में विचार भी किया जा रहा है, लेकिन पक्के रास्ते से आगे तक जाने के लिए किसानों की भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरएस मित्तल, एसई, सिंचाई विभाग यमुनानगर।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed