Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Smuggling of agricultural urea from West Bengal, 857 bags found in raid

Yamuna Nagar News: पश्चिम बंगाल से कृषि योग्य यूरिया की तस्करी, छापामारी में मिले 857 बैग

Wed, 26 Apr 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of agricultural urea from West Bengal, 857 bags found in raid
योग होने वाले यूरिया की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। अभी तक तो हरियाणा और यूपी की केमिकल फैक्टरियों से सप्लाई हो रहे यूरिया की ही तस्करी की जा रही थी। सोमवार देर रात एसडीएम जगाधरी अशोक कुमार और कृषि विभाग के एसडीओ राकेश पोरिया ने ताजकपुर रोड पर एक गोदाम में रेड की तो कृषि में प्रयोग होने वाले यूरिया के 857 बैग मिले। अधिकारी यह देख हैरान रह गए कि इनमें 360 बैग पश्चिम बंगाल की मैट्रिक्स फर्टिलाइजर एंड केमिकल लि. कंपनी के थे, जबकि पश्चिम बंगाल से जिले में यूरिया की डिलीवरी ही नहीं होती। इससे पता चलता है कि यूरिया की तस्करी का जाल किस कदर फैला हुआ है। कारण कि इतने राज्यों को पार करते हुए बंगाल से यूरिया को जिले में लेकर आना आसान नहीं है। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने यूरिया को अपने कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीओ जगाधरी राकेश पोरिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि गांव ताजकपुर के पास गोदाम में कृषि में प्रयोग होने वाले यूरिया को अवैध तरीके से रखा गया है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम में सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी रतन सिंह भी थे। यह गोदाम ताजकपुर गांव के पास पुराने हाईवे जगाधरी सहारनपुर के बीच स्थित है। जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां दो खाद बनाने वाली कंपनियों नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड पानीपत और मैट्रिक्स फर्टिलाइजर एंड केमिकल लि. पश्चिम बंगाल के कृषि प्रयोग नीम कोटेड यूरिया के बैग रखे हुए थे। मौके पर एक फोरस कंपनी का टरम्प-40 यूटिलिटी वाहन भी खड़ा था। इसमें भी यूरिया के बैग रखे हुए थे। इसकी सूचना थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में वाहन में रखे यूरिया को भी गोदाम में रखवा दिया गया। साथ ही गोदाम पर ताला लगाकर एक पुलिस का जवान व विभाग के एक कर्मचारी को रात में बिठाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस की निगरानी में गोदाम में रखे यूरिया के बैग की गिनती की गई। इसमें नेशनल फर्टिलाइजर के 45 किलोग्राम पैकिंग वाले 497 बैग और मैट्रिक्स फर्टिलाइजर पश्चिम बंगाल के 360 बैग मिले। टीम ने दोनों कंपनियों के बैग से जांच के लिए यूरिया के सैंपल लिए। सभी यूरिया के बैग को इसी गोदाम में ताला लगाकर सील करके थाना सदर यमुनानगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। राकेश पोरिया ने बताया कि इस अवैध कृषि प्रयोग यूरिया को किस व्यक्ति, फर्म या होल सेलर ने उपलब्ध करवाया तथा किसने इसका भंडारण किया इसकी जांच पुलिस करेगी। यह भी आशंका जताई कि यह कृषि प्रयोग यूरिया शायद प्लाईवुड फैक्टरी में जाता हो, क्योंकि कृषि प्रयोग यूरिया पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है, जबकि प्लाईवुड फैक्टरी में प्रयोग किए जाने वाले यूरिया पर अनुदान उपलब्ध नहीं है। इससे पहले शुक्रवार रात एसडीएम ने बूड़िया रोड स्थित अंसारी केमिकल्स फैक्टरी में रेड करके वहां से यूरिया के 63 बैग बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed