{"_id":"67d87f5d9ad4e5b96c03e6fb","slug":"smugglers-cut-khair-tree-department-unaware-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134675-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तस्करों ने काटा खैर का पेड़, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तस्करों ने काटा खैर का पेड़, विभाग बेखबर
Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। खैर तस्कर आए दिन वनों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला विभाग कलेसर रेंज की प्रताप नगर बीट में देखने को मिला। जहां वन विभाग की सरकारी कोठियों के नजदीक जंगल से बीती रात तस्करों ने चोरी से खैर का बेशकीमती पेड़ काट लिया। जबकि वन विभाग भी बेखबर नजर आ रहा है।
काटे गए पेड़ की कीमत हजारों रुपये में बताई जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से साफ पता चलता है कि अधिकारी सरकारी संपत्ति के प्रति कितने गंभीर हैं। खैर के पेड़ों की तस्करी करने वालों ने रात के अंधेरे में पेड़ को काट लिया है। पेड़ को काटने के लिए लोहे के आरे का प्रयोग किया गया है।
पेड़ को काटकर छुपाने के लिए कटे गए पेड़ की मुंडी को कबाड़ डालकर जलाया गया। वन प्रेमियों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी रात दिन जंगल में गश्त करने की बात कह रहे है। पूर्व सरपंच सतीश चौधरी ने बताया कि अगर किसान अपने खेत से कोई छोटा सा पेड़ काटे तो वन विभाग के गार्ड व वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने के लिए आ जाते है।
विज्ञापन
यहां पर उन की नाक के नीचे से ही खैर काे हरा पेड़ काट लिया गया है। इस बारे में रेंज ऑफिसर कलेसर राजीव कंबोज का कहना है कि वनों की सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। दिन-रात कर्मचारी गश्त कर रहे हैं, फिर भी अगर कहीं पेड़ कटने का मामला सामने आया है उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।