{"_id":"f3d64ad1770c6f858452a92e27136051","slug":"smile-through-stress-strain-of-the-film-fleeing-the-vidyarthiyaem","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्माइल थ्रू स्ट्रेस’ फिल्म से भागेगा विद्यार्थियाें का तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्माइल थ्रू स्ट्रेस’ फिल्म से भागेगा विद्यार्थियाें का तनाव
यमुनानगर
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा के दौरान
विज्ञापन
विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए नया तरीका निकाला है। बोर्ड ने
अपनी वेबसाइट पर स्माइल थ्रू स्ट्रेस नाम से शॉर्ट फिल्म अपलोड की है।
इसके अलावा पिछले साल के टॉपर स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिकाओं को भी वेबसाइट पर अपलोड किया है, जिससे कि विद्यार्थियों को प्रश्न हल करने के टिप्स मिल सकें। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट पर हेल्पलाइन और एग्जामिनेशन लिंक दिया है।
इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी मदद मिल सकती है। पहली मार्च से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ विद्यार्थियों पर कैरियर की दिशा तय करने का दबाव साफ देखा जा सकता है। हालांकि परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करने के लिए इन दिनों विद्यार्थी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बावजूद इसके उनके चेहरों पर तनाव साफ झलकता है।
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों का तनाव भगाने के लिहाज से सीबीएसई ने वेबसाइट के हेल्पलाइन ऑप्शन पर स्माइल थ्रू स्ट्रेस नाम से शॉर्ट फिल्म अपलोड की है। इसमें सकारात्मक पर बल दिया है। जो विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
तनाव दूर करने के तरीके भी बताए
सीबीएसई ने वेबसाइट पर तनाव दूर करने के तरीके भी बताए हैं। सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक एग्जाम स्ट्रेस ए नेचुरल फीलिंग लेट्स लर्न टू डील विद इट लिंक में परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसमें एग्जाम स्ट्रेस के कॉमन रिएक्शन, हेल्दी इटिंग हैबिट्स, फिजिकल हेल्थ, स्मार्ट स्टडी प्लानिंग, स्टडी मैथड, प्री एग्जाम प्रिपरेशन और राइटिंग स्किल्स के बारे में विस्तार से बताया है। इसके अलावा स्ट्रेस ए कॉमन पाइंट फार काउंसलिंग लिंक पर भी स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुड़ी जानकारी दी है।
मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं भी वेबसाइट पर की अपलोड
सीबीएसई ने विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर वर्ष 2013 की परीक्षा की मॉडल उत्तर पुस्तिकाओं को वेबसाइट पर अपलोड किया है, जिससे कि उन्हेें प्रश्न हल करने के टिप्स मिल सकेें। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बारहवीं की फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ, बिजनेस स्टडी, अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश और हिंदी की उत्तर पुस्तिका अपलोड की है। जबकि दसवीं कक्षा के सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं अपलोड की है। इन उत्तर पुस्तिकाओं के जरिये विद्यार्थी न केवल प्रश्न हल करने का तरीका सीख सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित सामग्री भी उपलब्ध करवाई है।