यमुनानगर
स्माइल फाउंडेशन के सदस्य कृष्णा ने अपना जन्म दिन रक्तदान करके मनाया। उन्होंने बताया कि वह अपना जन्मदिन पिछले कई सालों से रक्तदान करके ही मनाते आ रहे हैं। संस्था के संस्थापक संजीव मेहता ने कहा कि आज जहां युवाओं में फाइव स्टार संस्कृति देखने को मिल रही है, वहीं शहर में युवाओं की एक ऐसी भी टोली है जो अपने जीवन के सभी विशेष उत्सवों को समाज के लिए समर्पित कर मनाने में खुशी प्राप्त करते हैं।उन्होंने बताया कि आज हमारी संस्था के सदस्य कृष्णा का जन्मदिन था, इस दौरान कृष्णा ने सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंच कर रक्तदान किया। सभी ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की दुआ के साथ-साथ उनमें समाज सेवा की भावना की वृद्धि के लिए भी भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्था से भास्कर केन्से, सचिन जोशी, सुलेमान, सतीश, रश्मि मेहता, जसबीर कौर, इंतजार, राहुल दुरेजा मौजूद रहे।