फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sit comfortably for three months, now when the festival comes, the roads are dug

तीन माह तक आराम से बैठे रहे, अब त्योहार आए तो खोद दी सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sit comfortably for three months, now when the festival comes, the roads are dug
यमुनानगर। तीन माह तक अधिकारी और ठेकेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। अब त्योहारी सीजन शुरू हुआ तो जिम्मेदारों को सड़कें दुरुस्त करने की याद आई। कई सड़कों के किनारे जगह-जगह खोद दिए गए। इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। खुदाई की वजह से सड़कों पर हर समय जाम लग रहा है। दिनभर वाहन सड़कों पर रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं। त्योहार के समय सड़कों को खोदने से लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि इस समय सड़कों का काम शुरू करने से जाम तो लगेगा ही साथ में दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

कैल से कलानौर पहले एनएच-73 था। सहारनपुर-पंचकूला बाईपास बनने के बाद पुराने हाईवे की करीब 22 किलोमीटर सड़क को बाद में पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके लिए 46 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया गया। 22 किलोमीटर सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जा रही है। सड़क का जो हिस्सा शहर में है उसे फोरलेन किया जा रहा है। जगाधरी बस स्टैंड से पंचायत भवन तक तो सड़क बना दी गई थी। इसके बाद कई माह तक कोई काम नहीं हुआ। अब पंचायत भवन से लेकर कन्हैया साहिब चौक तक सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए सड़क को चौड़ा करने के लिए दोनों तरफ से गहरा खोद दिया गया है। इसकी खुदाई होने से सड़क पर हर समय जाम लग रहा है। कैल से कलानौर तक सड़क शहर की लाइफलाइन है। यह शहर के बीचोंबीच गुजर रही है। सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव इसी सड़क पर है। 24 घंटे में सड़क से 20 हजार से ज्यादा वाहन निकलते हैं। उत्तर प्रदेश, हरिद्वार, हिमाचल प्रदेश जाने के लिए लोग इसी सड़क से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

दुकानदार बोले त्योहारों के बाद शुरू हो काम
दुकानदार रमेश, पवन, नवीन ने बताया कि इस सड़क को चौड़ा करने के नाम पर खेल हो रहा है। जब चाहे काम बंद कर देते हैं और जब चाहे शुरू कर देते। दुकानदारों को सालभर त्योहारों का इंतजार रहता है, क्योंकि इन्हीं दिनों में अच्छा कारोबार होता है। अब दुकानों के आगे खाईयां खोद दी हैं। जिस कारण दुकानों पर कोई ग्राहक नहीं आता। लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती इसलिए वह आगे बढ़ जाते हैं। एक सप्ताह से उनका काम पूरी तरह से ठप हो गया है। यदि यही हाल रहा तो धनतेरस, दीपावली पर उनकी दुकानदारी पर विपरीत असर पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 14
नवाब कॉलोनी के फारूख का कहना है कि कन्हैया विश्वकर्मा चौक से जगाधरी बस स्टैंड तक सड़क पर हर समय जाम रहता है। आने जाने में यमय तो खराब हो ही रहा है। साथ में वाहनों में पेट्रोल भी ज्यादा लग रहा है।
फोटो: 15
विष्णु नगर के संदीप वाल्मीकि का कहना है कि त्योहारों के दिनों में लगभग सभी लोग बाजार में खरीदारी करने आते हैं। इसलिए सड़कों पर बहुत भीड़ रहती है। प्रशासन को अब सड़कों का काम शुरू नहीं करना चाहिए था। जाम ने लोगों का दम निकाल दिया है।
फोटो: 16
शर्मा कॉलोनी कैंप निवासी सुशील का कहना है कि बाईपास से लेकर महाराणा प्रताप चौक और कन्हैया साहिब चौक से लेकर पंचायत भवन तक कार तो दूर बाइक पर भी चलना मुश्किल हो गया है। कई बार तो एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।

मानसून के कारण काम बंद था : नवीन खत्री
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नवीन खत्री का कहना है कि कैल से कलानौर तक सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसका काम मानसून सीजन के कारण बीच में रोक दिया गया था। सड़क को चौड़ा करना जरूरी है। ठेकेदार को समय पर काम पूरा करना है। प्रयास यही है कि त्योहारों से पहले इसका काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed