{"_id":"66aea5dde1eb352837053e14","slug":"sisters-started-shopping-for-rakhi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123160-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बहनों ने शुरू की राखियों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बहनों ने शुरू की राखियों की खरीदारी
Sun, 04 Aug 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रक्षाबंधन पर दूर बैठे भाईयों को बहने डाक व कोरियर से राखियों संग उपहार भेज रहीं हैं। इसके लिए बाजार में महिलाओं व युवतियों को राखियां व उपहार खरीदते देखा जा सकता है। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में दुकानों पर नई किस्म की आकर्षक राखियां आई हैं। इनमें छोटे बच्चों की कार्टून कैरेक्टर और बड़ों की धार्मिक चिह्नों की राखियां उपलब्ध हैं।
रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 19 अगस्त को है। इसे लेकर रेलवे रोड पर महाराजा अग्रसेन चौक समीप व खेड़ा बाजार में राखियों की थोक दुकानों से लेकर मीराबाई, खेड़ा व न्यू मार्केट में दुकानों पर राखियां सज गई हैं। ऐसे ही रेलवे व वर्कशॉप रोड सहित मॉडल टाउन में राखियों के स्टॉल लग गए हैं।
दुकानदार राजेंद्र कुमार व अविनाश अरोड़ा ने बताया कि महिलाओं व युवतियों ने राखियों की खरीद शुरू कर दी है। खासकर जिनके भाई दूर रहते हैं या उन तक जाने में असमर्थ बहनें, अभी से राखियां खरीद रही हैं, ताकि उन्हें डाक व कोरियर से समय रहते भेजा जा सके। इस बार राखियों की नई आकर्षक किस्म की राखियां आई हैं, जिनमें बच्चों के लिए विभिन्न कार्टून करेक्टर और बड़ों में ओम, स्वास्तिक जैसे धार्मिक चिह्नों की राखियां दस रुपये से लेकर 750 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
तीज पर्व के लिए मेहंदी भी लगवा रहीं
रक्षाबंधन की तैयारी के साथ काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां बाजार में तीज पर्व के चलते हाथों पर मेहंदी लगाती दिख रही हैं। रेलवे रोड पर दुकानों के आगे मेहंदी लगाने वाले कारीगर मौजूद हैं, जहां सुबह से शाम तक महिलाएं व युवतियां मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं। यहां मेहंदी लगवाने आई शिवानी व अंजली ने बताया कि हर साल तीज पर्व पर व्रत रखती हैं। इस पर्व पर मेहंदी लगाने का महत्व है, इसलिए अभी से मेहंदी लगवाने पहुंची हैं। क्योंकि पर्व के दिन मेहंदी लगाने को लेकर भीड़ अधिक होने पर यहां लंबा इंतजार करना पड़ता है।