फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sislane, made, jam, nija

सिक्सलेन बनाने से मिलेगी जाम से निजात

Fri, 12 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 12 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
sislane, made, jam, nija
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। जगाधरी के अग्रसेन चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक होने वाले अतिक्रमण और जाम की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है। इस फोरलेन रोड को 12 माह में 9.69 करोड़ की लागत से सिक्सलेन कर दिया जाएगा। इसके तहत करीब 3.70 किलोमीटर मार्ग की दोनों ओर से 3.50 मीटर चौड़ाई बढ़ दी जाएगी, इससे मौजूदा सात-सात मीटर का मार्ग दस मीटर से अधिक हो जाएगा। गुरुवार को सिक्सलेन कार्य की शुरुआत यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन

 जगाधरी के अग्रसेन चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक मार्ग को सिक्सलेन बनाने का कार्य मै. ओमप्रकाश एंड कंपनी को दिया गया है। इस कार्य की शुरुआत करते हुए विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि यह सड़क ट्विनसिटी की लाइफ लाइन है। इसके छह मार्गी होने से राहगीरों और वाहन चालकों के आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर इसे सिक्सलेन बनाने की घोषणा सीएम मनोहरलाल खट्टर द्वारा की गई थी, और सरकार द्वारा इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई। उन्होंने नागरिकों से विकास कार्यों ठीक तरह से चल रहा है या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों को पूर्ण करने में कहीं कोई गलती न करें, ताकि विकास कार्यों का लोगों को लंबे समय तक लाभ मिले। मौके पर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिटू, पार्षद  संगीता सिंघल व सुरेंद्र शर्मा, भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, भाजपा जिला महामंत्री राजेश सपरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव गोंछी, वर्कशाप मंडल प्रधान तुलसी गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गर्ग, करनेश शर्मा, डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, मंडल महामंत्री कृष्ण सिंगला, गिरीश पुरी, बुडिय़ा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश कांबोज, महामंत्री अमरनाथ धीमान, विभोर पाहुजा, प्रदीप अग्रवाल, कृष्ण लाल गर्ग, नितिन कपूर, मनीष मलिक, जिला सह मीडिया प्रभारी कुलदीप दुग्गल, बांके अरोड़ा, डॉ. साही, बोबी गौरी, संदीप धीमान, कुलदीप, नीरज गुप्ता, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) कार्यकारी अभियंता आरके टिंडवाल, उपमंडल अधिकारी पीके गोयल, सहायक उपमंडल अधिकारी विनोद शर्मा और जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह जंजोटर मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक वर्ष में तैयार करना होगा मार्ग
जगाधरी के अग्रसेन चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक मार्ग की लंबाई 3.70 किलोमीटर है, जिसे मै. ओम प्रकाश एंड कंपनी द्वारा मात्र 12 महीनों में पूरा करना होगा। साथ ही तीन वर्ष तक इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी कंपनी की ही होगी। इसके निर्माण पर लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) द्वारा लगभग नौ करोड़ 69 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण की समस्या आम
जगाधरी के अग्रसेन चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक दोनों ओर सैकड़ों दुकानें हैं। इसके अलावा मार्ग पर कई अस्पताल, पेट्रोल पंप, शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल, मैरिज पैलेस, ऑटोमोबाइल एजेंसियां, अल्ट्रासाउंड सेंटर लगते हैं। जिससे सुबह से शाम तक मार्ग पर लोगों का आना-जाना रहता है। जगाधरी और आ-पास के कस्बों व गांवों से लोग रेलवे स्टेशन, शिक्षण संस्थानों व अन्य मुख्य स्थानों तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी स्थिति में मार्ग पर दोनों ओर दुकानदारों और रेहड़ीवालों के अतिक्रमण के साथ सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है। मार्ग के छह मार्गी होने से मार्ग पर वाहनों के बढ़े दबाव को कम किया जा सकेगा और अतिक्रमण और जाम जैसी स्थिति से भी छुटकारा मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed