{"_id":"6a5685cc0cf8efc94c0f8366","slug":"silver-rakhis-hit-by-inflation-on-raksha-bandhan-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159535-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों पर महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों पर महंगाई की मार
Wed, 15 Jul 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शोरूम पर रखी चांदी की राखी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रक्षाबंधन के लिए शहर के ज्वेलरी शोरूम पर चांदी की राखियां सज गई हैं, लेकिन इस बार रिकॉर्ड महंगाई ने बाजार की रौनक फीकी कर दी। सोना और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं।
ज्वेलरी कारोबारियों का कहना है कि पहले जहां रक्षाबंधन से कई दिन पहले ही चांदी की राखियों की अच्छी बिक्री शुरू हो जाती थी, वहीं इस बार ग्राहक केवल कीमतों की जानकारी लेकर लौट रहे हैं। बाजार में चांदी की राखियों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है।
ज्वेलर्स का कहना है कि चांदी की कीमत इस बार सवा दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंचने से चांदी की राखियां भी महंगी हो गई हैं। इसका सीधा असर बिक्री पर पड़ा है। मध्यम वर्ग के लोग महंगी राखियां खरीदने से बच रहे हैं और सामान्य या डिजाइनर धागे वाली राखियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके साथ ही सोने-चांदी की ज्वेलरी की खरीदारी भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
ग्राहक भारी आभूषणों की बजाय हल्के वजन की ज्वेलरी खरीद रहे हैं या खरीदारी को फिलहाल टाल रहे हैं। शहर के प्रमुख ज्वेलरी शोरूमों पर चांदी की राखियों का अच्छा संग्रह उपलब्ध है। आकर्षक डिजाइन वाली राखियां 800 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की कीमत में मिल रही हैं, जबकि विशेष डिजाइन और अधिक वजन वाली राखियों की कीमत इससे भी अधिक है।
कारोबारियों ने इस बार बच्चों, युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई नए डिजाइन मंगवाए हैं, लेकिन अपेक्षित ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। जैन संस ज्वेलर्स के संचालक पुनीत जैन ने बताया कि सोना और चांदी महंगी होने के कारण बाजार में फिलहाल मंदी का माहौल है।
रक्षाबंधन के लिए आकर्षक और नए डिजाइन की चांदी की राखियां शोरूम पर उपलब्ध हैं, लेकिन अभी ग्राहक केवल पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब सोना और चांदी के दाम अपेक्षाकृत कम थे, तब बाजार में अच्छी तेजी थी, लेकिन इस समय महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रक्षाबंधन नजदीक आने पर कुछ खरीदारी बढ़ सकती है।
महक, मनोज, अमन, हीरा, अशोक ज्वेलर्स का कहना है कि इस समय बाजार में सुस्ती बनी हुई है। ग्राहकों की पहली पसंद हल्के वजन के आभूषण और एक्सचेंज के माध्यम से खरीदारी है। व्यापारियों का मानना है कि यदि सोना-चांदी की कीमतों में कुछ गिरावट आती है या त्योहारी सीजन में मांग बढ़ती है, तो ज्वेलरी बाजार में फिर से रौनक लौट सकती है। फिलहाल रिकॉर्ड महंगाई ने रक्षाबंधन के कारोबार पर भी असर डाल दिया है।