फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shri Ram's procession started in the city, Hanuman was in front

Yamuna Nagar News: शहर में निकली श्रीराम की शोभायात्रा, आगे रहे हनुमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's procession started in the city, Hanuman was in front
यमुनानगर। जय सियाराम सिमरन ग्रुप की तरफ से वीरवार को शहर में श्रीराम जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभु श्री राम जी की भव्य यात्रा मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में राम भक्त राम धुन पर नाचते गाते हुए नजर आए। श्री राम के जय घोष की गूंज यात्रा की शुरुआत से लेकर अंत तक गूंजती रही। बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा भी इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा जहां से भी निकली सभी जगहों पर श्री रामयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा संग प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

यात्रा में सबसे आगे हनुमान जी के दर्शन हुए उसके बाद बाल स्वरूप में राम जी का परिवार नजर आया। जिसमें प्रभु श्री राम, लक्ष्मण जी व माता सीता दिखाई दी। उसके बाद यात्रा में राम भक्त मोटरसाइकिल व कारों में अपनी हाजिरी भरते नजर आए। सजावट के लिए विशेष रूप से रजनीगंधा, गुलाब, गेंदा, कमल सहित अन्य फूलों का आर्डर दिया गया था। भगवान का आसान सिंहासन, धनुष बाण, मुकुट, वस्त्र आदि भी मंगवाया गया था। यात्रा दोपहर करीब 3:00 बजे शुरू हुई। शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर से होती हुई नेहरू पार्क, प्यारा चौक, शहीद भगत सिंह चौक से होती हुई रादौर रोड पर संपन्न हुई। यह यात्रा चार किलोमीटर लंबी यात्रा रही। यात्रा की संयोजिका मलिक रोजी आनंद ने कहा कि आज का युवा अपनी संस्कृति को जानने के लिए उत्साहित रहता है। साथ ही इस तरीके के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। मलिक रोज़ी आनंद ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य श्रीराम यात्रा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed