फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shri Krishna Janmashtami celebrated across the district

जिलेभर में रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जमकर हुई खरीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami celebrated across the district
यमुनानगर। जिले के शिक्षण संस्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। विद्यालयों में श्रीकृष्ण-राधा के वेश में पहुंचे बच्चों ने लोगाें का मन मोह लिया। वहीं मंदिरों में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। मंदिर से मुख्य बाजार और गलियों में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान लोगों को पालकी पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान सभी मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से सजाए गए।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों में जन्माष्टमी के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम हुए, जिसमें बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा, नंदबाबा, यशोदा, वासुदेव के वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने झांकियों से श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन किया। जन्माष्टमी को लेकर लोगों ने बाजारों में लोगोें ने जमकर खरीदारी की। बाजार में झूला, पालना, मटकी, लड़की व मिट्टी के मंदिर, मुकुट, बांसुरी, पोशाक की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

फोटो:- 61
मंदिर में की भगवान श्रीकृष्ण की पूजा
यमुनानगर। कैंप स्थित सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। मंदिर से मुख्य बाजार और गलियों में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान लोगों ने पालकी पर फूलों की वर्षा की। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का पालना व झांकी सजाई गई। जहां श्रद्धालुओं ने बाल कृष्ण को झूला झुला कर माथा टेका। वीरवार शाम आठ बजे भजन संध्या हुई। जिसमें महिलाओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथ घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजनों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:- 11, 12
स्कूल में राधा कृष्ण बनकर बच्चों ने किया रास नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया गया। नर्सरी के प्रणव ने कान्हा का और अवनी ने राधा बनकर गोपियों के संग नृत्य किया। इसी तरह तीसरी की इशिका व समर्थ ने राधा-कृष्ण बनकर प्रस्तुति दी। जबकि मन्नत, तमन्ना, आराध्य, तेजस, आयुषी, राधिका, भव्या, सुमैया, जसमीत, हरमन, तान्या आदि ने गोपियों व ग्वालों की भूमिका निभाई। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक समिति के चेयरमैन जीएस शर्मा और प्रिंसिपल कमलेश सिक्का मौजूद रहे।
फोटो:- 15 से 17
दिव्यांग बच्चों ने मनाया जन्मोत्सव पर्व
जगाधरी। उत्थान संस्थान के प्रांगण में कोशिश इकाई के मानसिक मंदित व मूक बधिर बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति अश्विनी सिंघला सपरिवार रहे। उत्थान संस्थान की डायरेक्टर डॉ. अंजू वाजपेयी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे बताया गया। इस दौरान बच्चों ने कंस दरबार, कारागार, माखन चोर, शिव परिवार, लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण देवी देवताओं की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। इस दौरान मनीषा खन्ना, संगीता सिंघल, उमा पराशर, सीडब्ल्यूसी सदस्य नीरा जैन, महाराजा अग्रसेन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वाजपेयी व अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों का उत्साह बढ़ाया व उपहार बांटकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान उत्थान संस्थान से रविंद्र मिश्रा, अनीता शर्मा, स्वाति, शैफाली, सुमित सोनी, हन्नी, जानकी प्रसाद मौजूद रहे।
फोटो:- 13
चौथी के रणबीर ने चाक से बनाया श्रीकृष्ण का चित्र
साढौरा। हरीचंद गीता विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए। इस दौरान चौथी के विद्यार्थी रणवीर ने चाक से ब्लैक बोर्ड पर मुरलीधर श्रीकृष्ण की आकर्षक तस्वीर बनाई। प्रिंसिपल प्रेम अरोड़ा ने रणवीर की कला की सराहना की।
--------------------
फोटो:- 14
बच्चों ने कृष्ण-सुदामा मिलाप का किया मंचन
साढौरा। एसएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने कृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग का मंचन किया। प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन वीरेंद्र पिपलानी, प्रधानाचार्य अनिल गुप्ता,अशोक कालड़ा, राजेंद्र गुप्ता, अजीत डांग व चिराग पिपलानी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
रादौर। अलाहर के एसवीवीएम पब्लिक स्कूल में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी व अन्य पात्रों के वेश में स्कूल पहुंचे। स्कूल रंग-बिरंगी झालरों व गुब्बारों से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रमों में दही हांड़ी, झूला, डांडिया नृत्य, कृष्ण लीलाएं इत्यादि प्रमुख रहे। प्रिंसिपल स्वर्ण शर्मा मौजूद रहीं।
फोटो:- 18, 19
बच्चों ने हांडी फोड़ कर माखन खाई
रादौर। सहारा इंटरनेशनल स्कूल में वीरवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। किंडरगार्टन के बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पोशाक पहनकर पहुंचे। उन्होंने नृत्य से सभी को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी रही, जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने हांडी फोड़ कर माखन मिश्री खाई।प्रबंधक विक्रांत अग्रवाल व गीतिका अग्रवाल ने संबोधित किए।
फोटो:- 20
बच्चों ने मटकी और मुकुट बनाए
रादौर। मून स्टार प्री स्कूल में वीरवार को जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान बच्चे राधा कृष्ण के रूप में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने क्राफ्ट वर्क में बांसुरी, मटकी तथा मुकुट बनाएं। प्रिंसिपल पूजा माटिया ने मौजूद रहीं।
फोटो:- 31, 32
कृष्ण लीला का किया मंचन
रादौर। हाफिजपुर स्थित एमडीवीएम पब्लिक स्कूल में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला को नाटक के रूप में मंचित किया। प्रिंसिपल अंजू गुलाटी, चेयरमैन अनिल कांबोज, गीता कांबोज, रजनी शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो:- 33
श्रीकृष्ण भजन की दी प्रस्तुति
रादौर। दामला स्वराज पब्लिक स्कूल में वीरवार को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। नर्सरी, केजी के बच्चों ने श्रीकृष्ण मुकुट, बांसुरी सुंदर ढंग से सजाई। तीसरी के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन पर सुंदर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया।
---------------
फोटो:- 34
हर्षोल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व
जठलाना। गांव गुमथला राव स्थित महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में वीरवार को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। बच्चे राधा कृष्ण का वेश में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने मटकी और बांसुरियां नए तरीकों से सजाई। प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश बंसल, एडवोकेट दीक्षा अग्रवाल, अरुणा शर्मा, विशा कांबोज, रंजना चावला, निशा सलूजा, वंदना, रश्मि, अर्चना, अंबिका, रजनीश, सोनिया, दिव्या किरण व अन्य मौजूद रहे।
फोटो:- 35
राधा-कृष्ण झांकी रही आकर्षण का केंद्र
रादौर। श्री बालाजी पब्लिक स्कूल में वीरवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चे राधा कृष्ण के वेश में स्कूल पहुंचे और सुंदर झांकियां प्रस्तुत की, जो आकर्षण का केंद्र रही। स्कूल संचालिका शालू कांबोज , निखिल, ममता, ऊषा, सुषमा, पूजा, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
फोटो:- 36
श्रीकृष्ण जन्म की कथा बताई
रादौर। सरस्वती मेहता पब्लिक में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी निकली। वहीं बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रिंसिपल ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्म की कथा बताई।
फोटो:- 37
उत्कृष्ट सजावट के लिए बच्चों को किया सम्मानित
रादौर। लाइक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को जन्माष्टमी मनाई। इस दौरान मटका सज्जा, बांसुरी सज्जा, झूला सज्जा इत्यादि गतिविधियां करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने मटकी, बांसुरी व झूले सजाकर कला का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट सजावट के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कंवर सिंह शास्त्री ने संबोधित किया।
फोटो:- 38, 39
मटकी सजाओ प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चे
रादौर। स्वराज पब्लिक स्कूल में वीरवार को जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए मटकी सजाओ, बांसुरी सजाओ, झूला सजाओ, कार्ड बनाओ, कविता सुनाओ, श्लोक उच्चारण, भजन गाना इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रधानाचार्या पूजा जौली कालड़ा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर प्रश्नोत्तरी करवाई।
फोटो:- 40
श्रीकृष्ण के बाल रूप के बनाए चित्र
रादौर। करहेडा मॉडल टाउन के गीता मिडिल स्कूल में जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने नंद बाबा, यशोदा, भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के चित्र बनाकर जन्माष्टमी एवं इसके इतिहास को एक दूसरे से साझा किया। स्कूल प्रिंसिपल मलखान सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित कथा की जानकारी दी। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल रुपाली चौहान, मोहित शर्मा, शीतल, पूजा, कविता, कर्मजीत कौर, अंजली आदि मौजूद रहे।

फोटो:- 56
नृत्य के माध्यम से दिखाया श्रीकृष्ण का जीवन
यमुनानगर। कैंप स्थित सुरिंद्रा हाई स्कूल व हरनौल के संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया गया। छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक चौधरी रणधीर सिंह, प्रिंसिपल सोनिया चानना, सुरेश चानना, प्रभजोत कौर, शरणप्रीत कौर, गीता, हेमलता, सोनिया, वर्षा, अल्पना व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed