फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shreya won silver medal in National Basketball School Games

Yamuna Nagar News: श्रेया ने राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्कूल गेम्स में रजत पदक जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shreya won silver medal in National Basketball School Games
यमुनानगर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की श्रेया ने 68 राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्कूल गेम्स (अंडर-14) में रजत पदक जीता। छात्रा श्रेया ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 18 से 22 नवंबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित की गई। श्रेया ने पहले जिला स्तर पर आयोजित ट्रायल में स्थान प्राप्त किया और फिर सोनीपत में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

इस सफलता का श्रेय श्रेया ने स्कूल कि प्रिसिंपल डॉ. बिंदु शर्मा व अपने बास्केटबाॅल कोच आदर्श को दिया है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव गोपाल और प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु शर्मा ने श्रेया और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा, श्रेया ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले व राज्य के लिए गर्व का क्षण है। स्कूल चेयरमैन जीएस शर्मा ने कहा यह उपलब्धि हमारे स्कूल की खेल परंपरा और श्रेया की मेहनत का प्रतीक है। श्रेया और उनकी टीम ने हमें गौरवान्वित किया है। हमारे छात्र-छात्राओं की यह उपलब्धियां साबित करती है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed