फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shot Put Medalist Honored

Yamuna Nagar News: युवांश की टीम ने जीता बास्केटबॉल मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Shot Put Medalist Honored
रादौर। शहर के मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्रों की टीमों के बीच बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टीम-ए व टीम-बी ने भाग लिया। मैच काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में युवांश की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के पीटीआई सचिन कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रिंसिपल प्रमोद ग्रोवर ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed