{"_id":"6aca972baf56ae39650f4854","slug":"short-circuit-causes-fire-in-dairy-goods-burnt-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164378-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेयरी में शॉर्ट सर्किट से आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेयरी में शॉर्ट सर्किट से आग, सामान जला
Sun, 11 Oct 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्यारा चौक पर अशोका डेयरी में लगी आग से उठती लपटें। संवाद
यमुनानगर। शहर के प्यारा चौक स्थित अशोका डेयरी में शनिवार सुबह आग लग गई। माना जा रहा है कि तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। आग की लपटों ने बगल की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।
सुबह अशोका डेयरी के बाहर बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद दुकान के शटर के पास आग की लपटें दिखाई देने लगीं। शुरुआत में आग सीमित क्षेत्र में थी, लेकिन कुछ ही देर में इसने विकराल रूप ले लिया और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों का असर साथ लगती कंप्यूटर की दुकान पर भी पड़ा। वहां बाहर लगे बोर्ड भी जल गए। डेयरी संचालक मानक ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। संवाद