{"_id":"e3a6bf59782db01dc0e344bd72e68630","slug":"shop-owner-and-his-son-were-caused-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान मालिक और बेटे ने लगाई थी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान मालिक और बेटे ने लगाई थी आग
यमुनानगर।
Updated Wed, 06 Nov 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू
विज्ञापन
पार्क के पास स्थित गिफ्ट गैलरी की दुकान में हुए धमाके के मामले में
पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस घटना को दुकान मालिक कृष्ण गोपाल और उसके
बेटे ने अंजाम दिया था।
पुलिस ने मंगलवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया। केस की जांच में जुटी पुलिस के समक्ष गिफ्ट गैलरी के संचालक अनिल कुमार ने इस घटना में दुकान मालिक और उसके बेटे का हाथ होने का आरोप लगाया था। इस आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान सामने आया कि दुकान मालिक और उसके बेटे ने ही दुकान में आग लगाई थी। यह दोनों गिफ्ट गैलरी की दूसरी मंजिल का शीशा तोड़कर नीचे घुसे और दोनों मंजिलों पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। आग से दुकान में रखा माल जलने लगा। दुकान का शटर बंद होने के कारण अंदर भारी दबाव इकट्ठा हो गया।
इस कारण बड़ा ब्लास्ट हो गया। इससे गिफ्ट गैलरी का शटर चालीस फीट उखड़कर दूर जा गिरा, वहीं आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान हुआ। दुकान में आग लगाने के दौरान दुकान मालिक के बेटे का हाथ झुलस गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दुकान मालिक और उसके बेटे पेट्रोल खरीदने के लिए एक पेट्रोल पंप पर गए थे। पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दोनों पेट्रोल खरीदते नजर आए। इस वारदात में गिफ्ट गैलरी की दुकान में जहां साढे़ छह लाख रुपये का नुकसान हुआ था, वहीं पास के जूतों के शोरूम में हाल ही लगाए गए शीशों की फिटिंग टूट गई। इससे उनका डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ था। डीएसपी हेडक्वार्टर विजेंद्र विज ने बताया मामले का खुलासा हो गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।