फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sewerage water on the road, increased trouble

Yamuna Nagar News: सड़क पर सीवरेज का पानी, बढ़ी परेशानी

Sun, 29 Sep 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sewerage water on the road, increased trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनागर/रादौर। कॉलेज रोड स्थित सीवरेज ब्लॉक होने से गंदा बदबूदार पानी सड़क पर आ रहा है। इससे स्कूल, कॉलेज, स्थानीय दुकानदार व अन्य राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदे पानी से बीमारियों का खतरा है। मामले को लेकर कई बार संबंधित विभाग के कर्मचारियों को शिकायत दी गई, पर समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
क्षेत्र के संदीप सैनी, दिनेश आर्य, सन्नी आर्य, मनोज आर्य, सविता रानी, रमेशचंद आर्य, निक्कू चौहान, संदीप मित्तल, मूलाराम, इकराम खान ने बताया कि एक ओर सरकार स्वच्छता को लेकर लाखों रुपये खर्च कर रही है वहीं, दूसरी ओर संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कॉलेज रोड व्यस्त चौराहों में से एक है। हर दिन हजारों की संख्या में बड़े छोटे वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज रोड पर कॉलेज समीप सीवरेज ब्लॉक होने से गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। इसकी नगर पालिका के कर्मचारियों ने कई बार निकासी भी कराई, लेकिन सीवरेज ब्लॉक होने के चलते पानी फिर चौराहे पर पहुंच जाता है। दुकानदारों को गंदे बदबूदार पानी के चलते सांस लेना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को पैदल गंदे पानी से निकलना पड़ता है। गंदे बदबूदार पानी से गंभीर बीमारियाें का भी खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिले। इस बारे में सफाई निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर गंदे पानी की निकासी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed