फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sewerage jammed, drain slab broken

Yamuna Nagar News: सीवरेज जाम, नाले की स्लैब टूटी

Sat, 19 Jul 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sewerage jammed, drain slab broken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश में होने वाले जलभराव से निपटने को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने शुक्रवार को सफाई शाखा, अभियंता शाखा व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड दो की श्रीनगर कॉलोनी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यहां सीवरेज ब्लॉक मिला और सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं मिली।
मेयर ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ब्लॉक पड़े सीवरेज को दुरुस्त करने और सफाई अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त मिली नाले की स्लैब को भी ठीक करने के लिए मेयर ने अभियंता शाखा के अधिकारियों को कहा। मेयह बहमनी मनोनीत पार्षद सीमा गुलाटी, पार्षद अरुण पप्पू, सीएसआई हरजीत सिंह, जेई गगन संधू, एसआई अमित कांबोज, एएसआई सचिन कांबोज, गीता कपूर, दिव्या जिंदल, आशु, दिव्या सिंघल व अन्य के साथ वार्ड नंबर दो में पहुंची। श्रीनगर कॉलोनी में नंद ग्राउंड के पास एक सीवरेज प्वाइंट ब्लॉक मिला।
विज्ञापन

मेयर ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान गली में एक नाले की स्लैब टूटी मिली। मेयर ने जेई गगन संधु को नाले पर स्लैब बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान कॉलोनी में कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed