फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven years imprisonment for robbery accused

Yamuna Nagar News: लूट के दोषी को सात वर्ष की कैद

Wed, 25 Dec 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for robbery accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन साल पहले पाबनी कला के बस अड्डे पर ज्वैलर्स की दुकान में लूट के दोषी दलजीत सिंह को एडीजे यशविंद्र पाल सिंह की कोर्ट ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
मामले के अनुसार 23 जनवरी 2021 को पाबनी कला के बस अड्डे पर स्थित भोला ज्वेलर्स पर एक युवक मोटरसाइकिल पर आया और सोने की अंगूठी खरीदने की बात कही। दुकानदार मुकेश ने युवक को अंगूठियां दिखाई। आरोपी युवक ने पेमेंट कार्ड से करने की बात कही। दुकानदार ने कहा कि उसके पास स्वैप मशीन नहीं है। इसके बाद आरोपी एटीएम से पैसे निकलवाने की बात कहकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद आरोपी वापस आया और दुकान के अंदर आकर दुकानदार के साथ वाली कुर्सी पर बैठ गया। इसके बाद आरोपी ने कट्टा निकालकर दुकानदार को धमकाया और दुकान में रखे ज्वेलरी निकालने को कहा। दुकानदार मुकेश ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के हाथ में पकड़ा कट्टा छीन लिया। इसके बाद आरोपी दुकान से भागकर बाहर आ गया। दुकानदार मुकेश भी शोर मचाते हुए बाहर आ गया और आस पड़ोस वालों की मदद से आरोपी युवक को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। आरोपी की पहचान गांव फरीदपुर निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed