फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven lakh rupees were robbed in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे सात लाख रुपये

Sat, 05 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees were robbed in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। औरंगाबाद निवासी रविंद्र को विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों ने उसकी मां नेहा रानी से सात लाख रुपये लेकर हड़प लिए गए। पैसे हड़पने का आरोप कुमारी गुंजन, जितेंद्र कुमार व करण पर लगा है। सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
औरंगाबाद निवासी नेहा रानी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रविंद्र कुमार पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। उसे पता चला कि कुमारी गुंजन, जितेंद्र कुमार व करण लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह अपने बेटे रविंद्र कुमार के साथ सितंबर 2024 में आरोपियों को मिली। आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं।
विज्ञापन

वह उसके लड़के रविंद्र कुमार को भी विदेश में भेज देंगे। जहां पर उसे अच्छा रोजगार मिल जाएगा। वह आरोपियों की बातों में आ गई। आरोपियों ने उसके लड़के को विदेश भेजने के नाम पर करीब सात लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। उसने आरोपियों को अलग-अलग तारीख में सात लाख तीन हजार रुपये तथा अपने बेटे रविंद्र कुमार का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज दे दिए। आरोपियों ने उसके बेटे को जल्द ही विदेश भेजने का आश्वासन दिया मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके लड़के को विदेश नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से इस बारे बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed