फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Serving humanity is the duty of man: Khitab Singh

मानवता की सेवा मनुष्य का कर्तव्य : खिताब सिंह

Mon, 22 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Serving humanity is the duty of man: Khitab Singh
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित महाआरती के दौरान मौजूद श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पंजाबी धर्मशाला में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां व गुरुवर के जयकारे लगवाए गए, फिर शंखनाद किया गया। इस दौरान भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खिताब सिंह ने कहा कि राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा व मानवता की सेवा करना हर मनुष्य का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए हर पल तत्पर रहना चाहिए। भ्रष्टाचार व नशे के विरुद्ध मुखर होकर आवाज उठानी चाहिए। नशा ही समाज के पतन का मूल कारण है। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा समाज की जो सबसे बड़ी महामारी नशा है, उसे दूर करने के लिए पूरी क्षमता लगाई जा रही है। शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य इन तीन विभागों में तो एक भी व्यक्ति नशा करने वाला होना ही नहीं चाहिए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन सद गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन पर कर्तव्य कर्म करते हुए समाज को नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान, चेतनावान बनाने के साथ ही धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा, मानवता की सेवा के लिए सतत प्रेरित कर रहा है, क्योंकि जब तक समाज नशामुक्त नहीं हो जाता, तब तक उसका अध्यात्मिक, भौतिक व नैतिक विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर सत प्रकाश, राय सिंह सैनी, सुभाष सैनी, साहिल राव, सोहन लाल, रमेश आहूजा, तेजपाल झगुडी, प्रमोद गुप्ता, बॉबी अंटावा, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed