फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seminar

त्रकारिता समाज में परिवर्तन का प्रभावी माध्यम : डॉ. चौहान

Sat, 09 May 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 09 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seminar
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान संबो​धित करते वक्ता। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में डीएवी गर्ल्स कॉलेज में पत्रकार मिलन समारोह एवं समाज परिवर्तन में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश चौहान कहा कि पत्रकारिता समाज में परिवर्तन का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा विश्व संवाद केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंबाला विभाग कार्यवाह महेंद्र की देखरेख में हुआ। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता ने सूडान में आए अकाल से जुड़ी फोटो पत्रकारिता की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकारिता का स्वरूप संवेदनशील और मानवीय मूल्यों से जुड़ा हुआ है। मुख्य वक्ता डॉ. राजेश चौहान ने कहा कि जब-जब धर्म और मानवता पर संकट आया, तब-तब देवर्षि नारद ने संवाद के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में देवर्षि नारद का विशेष स्थान है, लेकिन फिल्मों में उनकी छवि को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में पत्रकारिता की शुरुआत एक मिशन के रूप में हुई थी और स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पत्रकारिता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। इस अवसर पर गौरव, उत्तर राणा, अंकित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed