फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Security personnel will patrol the railway station disguised as Kanwariyas during the Kanwar Yatra

Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा में रेलवे स्टेशन पर कांवड़िये बनकर घूमेंगे सुरक्षाकर्मी

Mon, 20 Jul 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Security personnel will patrol the railway station disguised as Kanwariyas during the Kanwar Yatra
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बात करते सुरक्षा कर्मी। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कांवड़ यात्रा को लेकर यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी साधारण कपड़ों और कांवड़ियों के वेष में स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गश्त करेंगे। सीसीटीवी कैमरों (तीसरी आंख) और खुफिया तंत्र से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखेंगी। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन तीन राज्यों की सीमाओं से सटा होने के कारण कांवड़ यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण केंद्र बन जाता है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ से हरिद्वार जाने वाली अधिकांश ट्रेनें इसी स्टेशन से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु भी यहीं से ट्रेन पकड़ते हैं। ऐसे में यात्रा के दिनों में स्टेशन पर यात्रियों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है। थाना आरपीएफ के कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ के बीच जेबकतरे सहित अन्य असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा धार्मिक यात्रा होने के कारण यह और भी संजीदा हो जाती है। इन्हीं सभी आशंका को देखते हुए प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, टिकट काउंटर, फुटओवर ब्रिज और प्रतीक्षालय जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की गार्द, कोच अटेंडेट, टीटीई इत्यादि से भी फीडबैक लिया जाएगा। यात्रियों से बातचीत कर जागरूक किया जाएगा।
थाना राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी कांवड़िये बनकर स्टेशन व ट्रेनों में घूमेंगे। सुरक्षा कर्मी भीड़ में रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगे, ताकि किसी भी घटना को समय रहते रोका जा सके।

स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग होगी और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत संयुक्त टीम को सूचना देकर कार्रवाई करवाई जाएगी। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से समय रहते निपटा जा सके।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बात करते सुरक्षा कर्मी। संवाद

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बात करते सुरक्षा कर्मी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed