फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Security gard beaten by youth to stop change the camera direction

कैमरे की दिशा बदलने से रोकने पर सुरक्षा गार्ड को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Security gard beaten by youth to stop change the camera direction
कैमरे की दिशा बदलने से रोकने पर सुरक्षा गार्ड को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कंपनी के सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने से रोकने की रंजिश में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने सिर में डंडे व बिंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए छह अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।

गांव छप्पर निवासी बलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छप्पर स्थित एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड तैनात है। कंपनी में सुबह की शिफ्ट में गौरव नाम का युवक आता है। आरोप है कि गौरव एक लड़की के साथ बैठा रहता है। इस दौरान आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल देता है। उसने उसे कई बार ऐसा करने से मना किया। इसलिए आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था। पांच अप्रैल की रात करीब नौ बजे छुट्टी के बाद घर जाते समय छप्पर में गुरुद्वारे वाली गली में गौरव ने अपने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने डंडों व बिंडों से उसके सिर व कंधे में कई वार किए। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी गौरव को नामजद करते हुए पांच छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी तरसेम कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed