फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Second merit list will be released in ITI today

Yamuna Nagar News: आईटीआई में आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

Tue, 09 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Second merit list will be released in ITI today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में दाखिला के दूसरे चरण की कट ऑफ लिस्ट आज जारी की जाएगी। दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए विभाग की ओर से बीते वीरवार सुबह पोर्टल खोला गया था, जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन व प्राथमिकताओं में संशोधन का मौका दिया गया था। विद्यार्थियों ने चार से छह जुलाई तक इसमें संशोधन किया। इस पर विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। लिस्ट जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। दूसरे चरण के लिए दस्तावेजों की जांच 12 जुलाई तक की जाएगी। जबकि विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने का अंतिम मौका 13 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी संस्थान और निजी स्तर पर बाहर से भी फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

नोडल आईटीआई के कार्यवाहक प्राचार्य पवन कुमार कांबोज ने बताया कि दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। कांबोज ने कहा कि लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थी अपने सभी शैक्षणिक, रिहायशी, आय, जाति, आधार कार्ड व सभी मूल दस्तावेज लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज जांच के दौरान मोबाइल की सॉफ्ट कॉपी नहीं स्वीकार नहीं की जाएगी। मूल दस्तावेजों की जांच के बाद ही दाखिला दिया जाएगा। वहीं आवेदन के दौरान दिया मोबाइल नंबर भी साथ लेकर संस्थान पहुंचे। चूंकि प्रक्रिया के दौरान ओटीपी आवेदन के दौरान दर्ज नंबर पर भेजा जाएगा। मोबाइल नंबर साथ न होने प्रक्रिया में देरी होती है। कई बार सेशन एक्सपायर होने से प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ती है।

हाई रहेगी दूसरी भी मेरिट लिस्ट

आईटीआई की नौ जुलाई को जारी होने वाली दूसरी मेरिट लिस्ट भी पहले की तरह काफी हाई रहने वाली है। आईटीआई के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि मेरिट लिस्ट 105 के भी पार चली गई। पहली लिस्ट इतनी हाई होने के बाद अब दूसरी लिस्ट भी हाई रहेगी। चूंकि इस बार आईटीआई काफी आवेदन हुए हैं। इस बार दाखिला लेने के लिए 8620 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं एक विद्यार्थी ने तीन से चार ट्रेड्स में आवेदन किया है। जिसके चलते यह लिस्ट भी काफी हाई रहेगी। स्टाफ सदस्यों व वर्ग अनुदेशकों के अनुसार दूसरी मेरिट लिस्ट 90 से 95 प्रतिशत तक हो सकती है। बता दें कि नोडल आईटीआई में कुल 1344 सीटें हैं। जिसमें से पहले चरण में 360 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। जिसके बाद अब कुल 984 सीट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed