फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Second accused who attacked the police party arrested

Yamuna Nagar News: पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Second accused who attacked the police party arrested
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने 26 मई को स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने आए दो बदमाशों को पकड़ने पर पुलिस टीम के ऊपर हमला करके फरार होने वाले दूसरे आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक दर्जन चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है। सीआईए ने एक आरोपी को तो मौके पर ही पकड़ लिया गया था जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पुलिस पार्टी पर हमला कर फरार हुआ आरोपी सहारनपुर में है। गुप्त सूचना पर उप निरीक्षक मोहन वालिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए सहारनपुर से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के जेल चुंगी निवासी डॉ. रवि आर्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 12 दिन से फरार चल रहा था। जिसे पकड़ने के लिए उनकी टीम लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी का एक साथी सतेंदर पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपी शहर में लगातार चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 26 मई को जब वह मॉडल टाउन में वारदात करने के लिए घूम रहे थे तो सीआईए टू की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें दो कर्मचारी घायल भी हो गए थे। आरोपी ने चाकू व पंच से हमला किया था। मौके पर सतेंदर को टीम ने गिरफ्तार कर लिया था और उसकी टांग टूट गई थी उपचार के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। आरोपी डॉ. रवि आर्य फरार चल रहा था जिसे टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुबह के समय मॉडल टाउन व सेक्टर 17 में सैर करने या मंदिर पैदल जा रही महिलाओं से चेन स्नेचिंग करते थे। आरोपियों से एक दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ।
विज्ञापन



बॉक्स
स्नैचिंग कर लौट जाते थे वापस उत्तर प्रदेश -
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी डॉ. रवि आर्य ने बताया कि वह 2022 से लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बाइक पर सवार होकर आते थे और स्नैचिंग कर वापस उत्तर प्रदेश लौट जाते थे। राजा राम गली में जा रही महिला से चेन स्नैचिंग की। 28 जुलाई 2022 को सांई होंडा एजेंसी छोटी पर पैदल जा रही महिला से स्नैचिंग की। 29 जुलाई 2022 को फिर सांई होंडा एजेंसी छोटी पर महिला से चेन छीनी। 6 अगस्त 2022 को सिविल अस्पताल के सामने छोटी लाइन को जाने वाली गली मे एक्टिवा पर जा रही महिला से चेन छीनी। चार अक्तूबर 2022 को अमीर चंद कबाडी की दुकान छोटी लाइन पर पैदल महिला से चेन स्नैचिंग की। 16 दिसंबर 2022 को द्वारकापुरी में घर के बाहर बैठी महिला से चेन छपटी। 28 अप्रैल 2023 को शनि मंदिर के पास घर के बाहर खडी महिला की चेन झपटकर फरार हो गए। 11 मई को कान्वेंट स्कूल के पास पैदल महिला से सुबह के समय स्नैचिंग की। 15 मई को संतपुरा रोड पर पैदल जा रही महिला से चेन स्नेचिंग की थी। 21 मई को सेक्टर 18 में सैर कर रही महिला से चेन झपटी। इसके अलावा रिमांड के दौरान अन्य 12 वारदातों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed