फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Search for 30 thousand vehicles breaking the rules

Yamuna Nagar News: नियम तोड़ने वाले 30 हजार वाहनों की तलाश

Mon, 10 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Search for 30 thousand vehicles breaking the rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 हजार वाहन पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। अभियान चलाने के बावजूद भी पुलिस वाहन को तलाश नहीं कर पा रही। यातायात पुलिस ने वाहनों की सूची थानों को भेजी है।
यमुनानगर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ई-चालान किए गए थे। चालान होने के बाद वाहन चालकों ने जुर्माने की धनराशि जमा नहीं कराई। हाल ही में पेंडिंग वाहनों की सूची तैयार की गई तो उसमें 30 हजार से अधिक वाहन चिन्हित किए गए। इनमें दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों पर ई-चालान के जुर्माने के एक करोड़ रुपये से अधिक की बकाया है। यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों को डिटेन करने के लिए अभियान चलाया था। लेकिन, वाहनों को डिटेन करने में भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर यातायात पुलिस ने अब इस वाहनों की सूची थाना पुलिस से भी साझा की है, जिससे थाना स्तर पर भी जुर्माना जमा न करने वाले वाहनों की तलाश की जा सके। यातायात पुलिस प्रभारी कुशल पाल राणा ने बताया कि चालान जमा न करने वाले वाहनों की तलाश कर कार्रवाई की जा रही है। कुछ वाहन डिटेन भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed