फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SDM reached school, checked attendance

Yamuna Nagar News: एसडीएम पहुंचे स्कूल, जांची हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
SDM reached school, checked attendance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल का हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जिसमें पूरा स्टाफ उपस्थित मिला।
उन्होने साफ स्वच्छता के साथ-साथ स्कूल के विभिन्न कार्यों एवं सालाना गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया, जैसे लीगल लिटरेसी, एनएमएमएस, इंस्पायर अवार्ड, स्काउट एंड गाइड्स एक्टिविटी, स्कूल के रिजल्ट, सांस्कृतिक व गीता जयंती समारोह में भागीदार विज्ञान गतिविधियों में होने वाली भागीदारी के बारे में विशेष चर्चा की।
विज्ञापन

वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के बारे में जाना उन्होंने 12वीं कक्षा के बच्चों के साथ बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर विस्तार में चर्चा की। उन्होंने जीवन संबंधी लाइफ स्किल्स के बारे में बहुत शानदार तरीके से बताया। उन्होंने बच्चों को 12वीं कक्षा के बाद कौन-कौन से क्षेत्र उनके लिए बेहतर हो सकते हैं उसके बारे में जानकारी दी। कैसे उन क्षेत्रों में जाने के लिए तैयारी कर सकते हैं इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना आत्मविश्वास के कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितने भी अधिक अंकों से पास हो गया हो यदि वह आत्मविश्वास से परिपूर्ण नहीं है तो वह जिंदगी में उसे मुकाम पर नहीं पहुंच सकता। जो उसने निर्धारित किया हो जीवन में आगे बढ़ाने के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन की मेहता को बताया। इस अवसर पर प्रिंसिपल मुकेश रोहिल, रिशु गुप्ता, भगवती शर्मा, प्रमोद, विपिन, संजीव कुमार, संदीप कुमार, रीना, सोनिया कंबोज, कुलदीप कौर, अंजू, दीपक, सुरेंद्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed