फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SDM fixed the time for vegetable market

एसडीएम ने सब्जी मंडी का समय किया निर्धारित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
SDM fixed the time for vegetable market
सब्जी मंडी में अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम नवीन आहुजा व डीएसपी आशीष चौधरी - फोटो : AMAR UJALA
साढौरा
विज्ञापन
यमुनानगर शहर की सब्जी मंडी में कोरोना का केस मिलने के बाद अन्य मंडियों में भी चौकसी बरती जा रही है। जिसको लेकर बिलासपुर एसडीएम नवीन आहुजा व डीएसपी आशीष चौधरी द्वारा साढौरा सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया गया। एसडीएम नवीन आहुजा ने व्यवस्था ठीक न मिलने से वहां उपस्थित मंडी अधिकारियों को लताड़ लगाई। इसके बाद रेस्ट हाउस में सभी सब्जी मंडी आढ़तियों की एक बैठक ली। जिसमें सभी आढ़तियों को सोशल डिस्टेन्स का पालन करने को कहा और मंडी का समय 12 से 4 बजे तक तय किया। उन्होंने सभी आढ़तियों को कहा अगर कोई ग्राहक सोशल डिस्टेन्स पालन न करे व मुंह पर मास्क नहीं लगता तो उसे सब्जी मत दे। जो इन नियमों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारत भूषण ने कहा अब तक साढौरा सब्जी मंडी में कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। यमुनानगर सब्जी मंडी में आढ़ती पॉजिटिव मिला है। जिसके चलते साढौरा मंडी में भी सावधानी बरती जा रही है। हम समय समय पर दुकानदारों और ग्राहकों को सोशल डिस्टेन्स के बारे में जागरूक कर रहे है। मौके पर नपा सचिव निशा शर्मा व साधुदीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed