{"_id":"693c659ef41369f8a100d5bc","slug":"sd-public-school-are-the-champions-in-cricket-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-148121-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: क्रिकेट में एसडी पब्लिक स्कूल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: क्रिकेट में एसडी पब्लिक स्कूल चैंपियन
Sat, 13 Dec 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव की विजेता टीम के साथ मौजूद अध्यापक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सांसद खेल महोत्सव की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार जीत के साथ एसडी पब्लिक स्कूल की क्रिकेट टीम ने अगले चरण के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। एसडी पब्लिक स्कूल की दो क्रिकेट टीमें संसदीय क्षेत्र की प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं। टीम ने जिलास्तरीय अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग श्रेणी में ट्रॉफी जीती है। यह प्रतियोगिता सेक्टर-18 स्थित एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुई।
स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्राचार्या उषा शर्मा, उप-प्राचार्या सीमा त्रिखा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्राचार्या ने बताया कि स्कूल की अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में परचम लहराया है। दोनों आयु वर्ग का फाइनल वीरवार को खेला गया था। फाइनल में अंडर-17 आयु वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल टीम का मुकाबला साढौरा टीम के बीच हुआ।
इस दौरान साढौरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडी की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी दिखाते हुए मात्र सात ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी तरह अंडर-19 आयु वर्ग का फाइनल मैच एसडी पब्लिक स्कूल और व्यासपुर टीम के बीच खेला गया। मांचक मैच में स्कूल टीम ने व्यासपुर को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यासपुर टीम के खिलाड़ियों को एसडी के गेंदबाजों ने क्रीज पर ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। ऐसे में व्यासपुर की टीम मात्र 53 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की और मात्र छह ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अब दोनों टीमें संसदीय क्षेत्र की प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्राचार्या ने बताया कि इसी तरह बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी एसडी पब्लिक स्कूल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन के अंडर-19 आयु वर्ग में अवयेश ने प्रथम स्थान पाया है। वहीं, उत्कर्ष व जिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग में प्राची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह विद्यालय के मनमीत ने 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर संसदीय क्षेत्र प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। विद्यालय में सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान खेल प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, तान्या, पुनीत कुमार सहित सभी अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राष्ट्रस्तरीय गतका में चमकाया नाम
प्राचार्या उषा शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रस्तरीय गतका सम्मेलन में विद्यालय की छात्रा भूमिका ने शानदार प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। भूमिका ने इस प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। वहीं, अन्य प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर माता-पिता, विद्यालय, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्यों व विद्यालयों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।