फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Scorpio lost control while trying to save a cow and fell into the canal

Yamuna Nagar News: गाय को बचाने में बेकाबू हुई स्कॉर्पियो नहर में गिरी

Mon, 09 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Scorpio lost control while trying to save a cow and fell into the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। दादूपुर हेड पर पुल पार करते समय एक स्कॉर्पियो कार पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। गनीमत यह रही जिस समय गाड़ी नहर में गिरने लगी तभी चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। हादसे की वजह स्कॉर्पियो के सामने अचानक गाय आ जाना है। ऐसे में स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल की ग्रील को तोड़ते हुए नहर में 40 फीट गहराई में जा गिरी।
घटना शनिवार रात 12 बजे की है। रविवार की सुबह हाइड्रा मशीन मंगवाकर स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया। कार के चालक आशिक ने बताया का वह रात के समय जगाधरी से बेगमपुर जा रहा था। जैसे ही वह दादूपुर से जयधर रोड पर बने पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर पहुंचा तो सामने से एक गाय अचानक पुल के बीच आ पहुंची।
विज्ञापन

गाय को बचाने कार का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग को तोड़कर पुल से नीचे लटक गई। इस पर उसने खुद को बचाने के लिए कार की खिड़की खोल पुल की तरफ छलांग लगा दी। कार से छलांग लगाते ही कार एकदम पुल से नीचे जा गिरी जो देखते ही देखते पानी में डूब गई। हादसे की सूचना उसने कार मालिक बेगमपुर सरपंच पंकज को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कार मालिक ने गोताखोरों की मदद से हाइड्रा क्रेन के माध्यम से उसे नहर से निकाला गया। उन्होंने कहा कि पुल की रेलिंग सही नहीं है। विभाग को पुल की रेलिंग सही करानी चाहिए। इस पुल से सारा दिन यात्री वाहन व स्कूल बसें गुजरते हैं। ऐसे में भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed