फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Scientific thinking of students will increase, they will be able to make models

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों की बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच, बना सकेंगे मॉडल

Tue, 13 Feb 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Feb 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Scientific thinking of students will increase, they will be able to make models
जगाधरी। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने और वैज्ञानिक सोच रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से आइडिया इंस्पायर मानक अवार्ड योजना शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत वैज्ञानिक सोच वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत व प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना से ऐसे विद्यार्थियों को लाभ होगा जो विज्ञान के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। ये योजना उनके प्रोजेक्ट को माॅडल्स का रूप देने के लिए कारगर साबित होगी। योजना के तहत जो विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक सोच के आधार पर प्रस्तावित प्रोजेक्ट के नाम स्कूल में देते हैं तो चयनित प्रोजेक्ट का मॉडल बनाने के लिए विद्यार्थी को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए कई स्कूलों से विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के नाम भेजे थे। इनमें से कुल 22 प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से सहयोग राशि दी जाएगी। जिसकी सहायता से विद्यार्थी प्रोजेक्ट का मॉडल बनाएंगे। विद्यार्थी जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल की देखरेख और कक्षा अध्यापक के मार्गदर्शन में मॉडल बनाएंगे। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी विज्ञान सोच को प्रबल करना है। कई बार आर्थिक तंगी के कारण विद्यार्थी अपना मॉडल नहीं बना पाते हैं और इसे बीच में ही छोड़ देते हैं। सरकार की ओर से यह धनराशि विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए दी जा रही है। विद्यार्थी विज्ञान अध्यापक की देखरेख में अपना प्रोजेक्ट बनाएंगे और इसकी मॉनिरिटरिंग भी की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को एक्सीडेंट इनफार्मेश, क्ल्स रूम में एडजस्टेबल ड्यूल डेस्क मॉडल, आईटी इत्यादि प्रोजेक्ट शामिल कए गए है।
विज्ञापन

-------
ये बाल वैज्ञानिकों बनाएंगे मॉडल्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसाना रांगराडन की 8वीं की अनु हेल्मेट सेफ फरोम हार्मफुल इनसेटस, जीएसएसएस अलाहर 9वीं के गौरव मल्टीफंक्शन क्रच, जेपी सीनियरी सेकेंडरी स्कूल जगाधरी 10वीं का देवपाल एग्रीकच्चर व्हील स्प्रे तैयार करेंगे। इसी स्कूल का 9वीं से पूर्व सेंसर वेस विजुअली इमपायर पर्सन, न्यू हैप्पी स्कूल 8वीं से अनीश पोस्चर करकेशन बैग फोर स्कूल चिल्ड्रन, सरस्वती स्कूल मुस्तफाबाद की 10वीं से हरमन कौर मल्टी डाॅयरेक्शन रोटिंग ट्रेलर, जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की 8वीं से शोबित कांबोज स्मार्ट हेल्मेट विद इनटेलीजेंस बाइक का मॉडल बनएंगे। पूरी पुरानी सब्जी मंडकके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्की भूमि लो बजट में ऑटोेमेटिक टू व्हीलर कवर चालक, इसी स्कूल की 9वीं की वंशिका काॅपेट की हाेल्डर रिस्ट वाच बैंड, शादीपुर के उच्च विद्यालय का नौवीं से कासिफ इंस्टाल इमरजेंसी कि स्मार्ट वॉच, इसी स्कूल का नौवीं से हिमांशु कुमार इंस्टाल सेफ्टी अलार्म सेंसर सिग्नल कार, शादीपुर के सरकारी 9वीं से पंकज इंस्टॉल सेफ्टी अलॉर्म ऑफ स्मोक इन मोबाइल फोन, जीएसएस अंटावा 10वीं की पूजा स्टैंड अलार्म, एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी की नौवीं की अदिति रिड्यूस रोड एक्सीडेंट का मॉडल बनाएंगे। वहीं एसडी पब्लिक स्कूल के नौवीं से आरिफ रिड्यूस पॉल्यूशन, मॉडल टाउन सरकारी स्कूल 9वीं से परी इंस्टॉल ऑफ इलेक्ट्रिक पोल विद प्लास्टिक एंड रबर वेस्ट, दिल्ली पब्लिक स्कूल भंभोली 8वीं से आदित्य समर संजीवनी का मॉडल बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
वर्जन

विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण बनाने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत विद्यार्थियों को उनके प्रोजेक्ट का मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इस बार आइडिया इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत 22 विद्यार्थियों को चयन किया गया है। योजना से विद्यार्थियों को किताबी के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलेगा।

विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed