फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   schools will open on the orders of the center government

केंद्र के आदेश मिलने पर ही खोले जाएंगे स्कूल : शिक्षामंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
schools will open on the orders of the center government
केंद्र के आदेश मिलने पर ही खोले जाएंगे स्कूल : शिक्षामंत्री
विज्ञापन

जगाधरी/यमुनानगर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पूरे देश में लगे लॉकडाउन को अनलॉक करने की प्रक्रिया केंद्र सरकार कर रही है। केंद्र सरकार के एमएचए विभाग की ओर से जो भी आदेश या गाइडलाइनस आएगी उसके अनुसार ही आगामी निर्णय किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर उनके नाम से फेक अकाउंट बनाकर फेक न्यूज चलाई जा रही है कि शिक्षा मंत्री ने स्कूल और यूनिवर्सिटी खोलने के ऑर्डर कर दिए हैं। यह पूरी तरह से फर्जी है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने फेक न्यूज चलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है। कुछ लोगों द्वारा जनता को भ्रमित करने के यह सब किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के एमएचए द्वारा जो गाइडलाइंस जारी होंगी उसके अनुरूप ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में स्कूल खोलने के संबंध में कोई भी बयान नहीं दिया है। शिक्षामंत्री ने बताया कि जब भी गाइडलाइन जारी होंगी तो सार्वजनिक रूप से बताया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो नंबर 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed