{"_id":"67881cd2cb15a4a6d30a4fb2","slug":"schools-opening-from-today-in-harsh-winter-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-131588-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ब
Thu, 16 Jan 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। शीतकालीन अवकाश के 15 दिन बाद वीरवार से सभी सरकारी व निजी स्कूल खुल रहे हैं। अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टी बढ़ाने संबंधी आदेश नहीं दिए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी दस दिन कड़ाके की सर्दी रहेगी और दो दिन बारिश की संभावना है जिससे और ज्यादा सर्दी बढ़ेगी।
ऐसे में स्कूल खुलने से छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी होगी। सुबह घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ने के कारण चिकित्सक व प्रशासन बच्चों को घरों से बाहर न निकलने देने की सलाह दे रहे हैं। जबकि अब स्कूल जाने में छोटे बच्चों को ज्यादा दिक्कत होगी। जिसे लेकर अभिभावक चिंतित है। अभिभावकों का कहना है कि विभाग को छोटे बच्चों की छुट्टी बढ़ानी चाहिए। प्राइमरी स्कूल की छुट्टियां 20 जनवरी तक करने की अभिभावक मांग कर हैं।
शहर निवासी भारती, राजकुमार, प्रतिभा, मीनाक्षी, रमन शर्मा, गौरव, चेतन, सौरभ, दीपिका ने बताया कि इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह कोहरे के कारण ज्यादा बुरा हाल होता है। ऐसे मौसम में बड़ों का घरों से निकलना बंद हो गया है। घर के भीतर हाथ पांव सुन हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना उनकी सेहत से खिलवाड़ होगा। उन्होंने कहा कि विभाग को मौसम को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल का समय है और तब सर्दी ज्यादा होती है। विभाग को पहली से पांचवीं तक के बच्चों की छुट्टी बढ़ानी चाहिए। वहीं, 15 दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के स्कूलों में आने से पूर्व साफ, पीने के पानी का प्रबंध, शौचालय की सफाई इत्यादि काम निपटाए।