फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Schools from first to third class will open from today, Yamunanagar

पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूल आज से खुलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Schools from first to third class will open from today, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटे बच्चों के स्वागत के लिए स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली से तीसरी की कक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। अभी तक चौथी से 12वीं तक बच्चे स्कूलों में बुलाए जा रहे थे। कोरोना के बाद पहली बार स्कूल खुलने से संचालकों में उत्साह है।
शिक्षक नेता महेंद्र सिंह कलेर के मुताबिक स्कूलों के कमरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सुबह नौ से लेकर दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कोविड-19 नियमों का पालन करना जरूरी होगा। सामान्य से अधिक तापमान वाले किसी भी छात्र को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी और जो विद्यार्थी स्कूल में नहीं आना चाहते, उनके लिए पहले की तरह ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। कक्षा में बैठने की क्षमता अनुसार ही बच्चों को स्कूल में बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिलेगा। पानी की बोतल भी घर से ही साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट का कहना है कि विभाग ने पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल खोले जाने को लेकर पत्र जारी किया है। स्कूल खुलने को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। स्कूलों में कोविड-19 गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा। विद्यार्थी अभिभावकों से लिखित अनुमति के बाद ही स्कूल आ सकेंगे। स्कूल में आने के लिए किसी विद्यार्थी को बाध्य नहीं किया जाएगा। स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेशद्वार पर ही बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान की जांच की जाए। तय मानकों से अधिक तापमान होने पर बच्चों को वापस घर भेज दें। स्कूलों को सैनिटाइजेशन करवाएं और दो गज की दूरी व मास्क पहनने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed