फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   School selling books of private publishers from DJ shop

Yamuna Nagar News: डीजे की दुकान से स्कूल बेच रहा निजी प्रकाशकों की किताबें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
School selling books of private publishers from DJ shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। स्कूल की ओर से विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए डीजे की दुकान में निजी प्रकाशकों की किताबें बेची जा रही थी। मामला साढौरा क्षेत्र के एसएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी और उप जिला शिक्षा अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी किया है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा व संस्थानों की मनमानी के खिलाफ शुरू हुआ शिक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी व उप जिला शिक्षा ने सोमवार को साढौरा के एसएस पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पास में ही एक दुकान में किताबें बेची जा रही थी। जब अधिकारियों ने इसकी जानकारी ली तो पता चला कि किताबें स्कूल संचालकों की ओर से बेची जा रही है।
विज्ञापन

दुकान पर पहुंची जिला शिक्षा अधिकारी व उप जिला शिक्षा अधिकारी ने पूछताछ की तो पता चला कि संदीप शर्मा नाम का व्यक्ति किताबें बेच रहा है। यह किताबें एसएस पब्लिक स्कूल की हैं और संदीप स्कूल का ही कर्मचारी है। निजी प्रकाशकों की किताबों के साथ ही स्कूल नाम की प्रिंटिड नोटबुक, डायरी व अन्य सामग्री बेची जा रही थी। इस दौरान किसी तरह का कोई फर्म का नाम मिला और न ही कोई रजिस्ट्रेशन नंबर मिला। बिना जीएसटी व सेल टैक्स नंबर के किताबें, नोटबुक्स बेची जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी निजी स्कूलों की जांच की जा रही है। इस दौरान सोमवार को साढौरा के एसएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया गया। जहां पास में ही एक डीजे की दुकान पर किताबें बेची जा रही थी। वहीं स्कूल के नाम की प्रिंटिड नोटबुक्स व डायरी बेची जा रही थी। बेचने वाला व्यक्ति स्कूल का ही कर्मचारी है। स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - शिव कुमार धीमान, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed