{"_id":"624c97551e5d8e26e369855c","slug":"school-living-certificate-could-not-be-issued-due-to-non-operation-of-portal-yamuna-nagar-news-knl104034099","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल न चलने से नहीं जारी हो पाया स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल न चलने से नहीं जारी हो पाया स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट
विज्ञापन
सरकार के आदेशानुसार मंगलवार से मॉडल संस्कृति स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाने पहुंचे अभिभावकों को परेशान होना पड़ा। अभिभावक दाखिले के लिए सुबह ही स्कूल में पहुंच गए थे और विभाग का पोर्टल ठप हो गया। जिस कारण अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई अभिभावक ऐसे भी जो अपने काम से छुट्टी लेकर बच्चों का दाखिला करवाने पहुंचे थे। काफी देर इंतजार के बाद पोर्टल शुरू हुआ। जिसके बाद अधिकारियों व अभिभावकों ने राहत की सांस ली। परंतु दाखिले के पहले दिन का आधा समय पोर्टल के फेर में फंस कर खराब हो गया। दोपहर बाद प्रक्रिया सुचारू हो पाई।
मॉडल संस्कृति स्कूल में दाखिला लेने के लिए पहले दिन अभिभावकों को स्कूल से बच्चों की एसएलसी नहीं मिल पाई। इस दौरान उसी स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को कम परेशानी हुई। ज्यादा परेशानी दूसरे स्कूल से आने वाले विद्यार्थियों को हुई। जो विद्यार्थी प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल से कक्षा छह व नौ में दाखिला लेने आए उन्हें पोर्टल न चलने के कारण स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया।
विभाग का पोर्टल दोपहर में चल पाया। जिस कारण अभिभावकों को परेशानी हुई। सुरेश, रजनी, मोहिनी, माया, दीपक, रविंद्र व अन्य अभिभावकों ने बताया कि वे सुबह दाखिले के लिए स्कूल पहुंचे थे, लेकिन पता चला कि पोर्टल नहीं चल रहा है। जिस कारण एसएलसी नहीं मिल पाएगी और बिना इसके दाखिला नहीं होगा। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद पोर्टल शुरू हुआ। परंतु कार्य बहुत धीमा रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। परंतु पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण प्रक्रिया में विलंब हुआ। इस दौरान ज्यादा आवेदन नहीं हो पाए। बुधवार को नियमित रूप से कार्य होगा।
-पिरथी सैनी, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।