फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   School administrators will be able to submit affiliation forms without a penalty until October 2.

Yamuna Nagar News: स्कूल संचालक बिना जुर्माने दो अक्तूबर तक भर सकेंगे संबद्धता फार्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
School administrators will be able to submit affiliation forms without a penalty until October 2.
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद - फोटो : 1
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। बोर्ड संबद्धता के फार्म जमा न कर पाने वाले जिले के स्कूलों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड ने संबद्धता फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर दो अक्तूबर कर दी है। इस अवधि में स्कूलों को बिना किसी जुर्माने के फार्म जमा करने का मौका दिया गया है। बोर्ड के इस फैसले से उन स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली है, जो जुर्माने के साथ फार्म जमा करने के आदेश का विरोध कर रहे थे।
बोर्ड की ओर से इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है। नए आदेश के अनुसार दो अक्तूबर तक संबद्धता फार्म जमा करने वाले स्कूलों से किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लिया जाएगा। वहीं, निर्धारित अवधि के बाद फार्म जमा करने पर स्कूलों को पांच हजार रुपये जुर्माना और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी, यानी कुल 5900 रुपये देने होंगे। बोर्ड ने संबद्धता फार्म जमा करने के लिए पहले 16 सितंबर तक का समय निर्धारित किया था। इसके बाद 30 सितंबर तक जुर्माने के साथ फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई थी। जिले के राजकीय व निजी कुल 1270 स्कूल संबद्धता फार्म नहीं भर पाए हैं। इनमें 1009 राजकीय और 261 निजी विद्यालय हैं।
विज्ञापन

फार्म जमा न होने से स्कूल संचालकों और शिक्षकों में चिंता बढ़ गई थी। विशेषकर जुर्माने के साथ फार्म जमा करने के निर्देश को लेकर राजकीय विद्यालयों के मुखिया व शिक्षक विरोध जता रहे थे। स्कूलों की ओर से समय बढ़ाने की मांग भी की जा रही थी। अब बोर्ड ने अतिरिक्त समय देकर स्कूलों को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फार्म नहीं भरा तो परीक्षा में नहीं होगा नामांकन
संबद्धता फार्म जमा करना स्कूलों के लिए जरूरी है। यदि कोई स्कूल निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म जमा नहीं करता है तो वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकन नहीं हो सकेगा। इसी कारण स्कूल संचालकों पर समय पर फार्म जमा करने का दबाव बना हुआ था। ऐसे संस्थानों के विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। उनका अनुक्रमांक भी बोर्ड की ओर से जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे संस्थान के विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। संवाद

----------
दो दिन में प्रक्रिया पूरी करने का मौका
बोर्ड के नए आदेश के बाद अब स्कूलों के पास बिना जुर्माने के संबद्धता फार्म जमा करने के लिए दो अक्तूबर तक का समय है। स्कूल अतिरिक्त समय मिलने से शेष प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी और विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा एनरोलमेंट से संबंधित परेशानी नहीं आएगी। वहीं, दो अक्तूबर के बाद फार्म जमा करने को लेकर बोर्ड की ओर से आगामी आदेश दिए जाएंगे।
प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed