{"_id":"69ed09ad1c2fc5a8c609839c","slug":"sanitation-workers-staged-a-protest-in-support-of-their-demands-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154996-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
Sun, 26 Apr 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर उल्टा झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में शनिवार को दूसरे दिन प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर उल्टा झाड़ू लेकर नारेबाजी की।
यह प्रदर्शन राज्य कमेटी के आह्वान पर किया गया। इकाई प्रधान पपला व सचिव सुभाष ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को काम करते हुए 20-20 वर्ष बीत चुके हैं। अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी की मांग है कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के दैनिक वेतनभोगी और पालिका रोल के पार्ट-वन व पार्ट-टू में कार्यरत कर्मचारियों को 23 व 31 दिसंबर 2025 के हाईकोर्ट के फैसलों के आधार पर पक्का किया जाए।
कर्मचारियों ने क्षेत्रफल और आबादी के अनुसार नए पद सृजित करने, नियमित भर्ती लागू करने तथा डोर-टू-डोर वर्करों और आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभागीय रोल पर लेने की मांग भी उठाई। इसके अलावा एक्स-ग्रेशिया, ग्रेच्युटी सहित सभी सुविधाएं देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, आठवें वेतन आयोग के लाभ के दौरान वेतन विसंगतियां दूर करने और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द करने की भी मांग की।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो 27 व 28 अप्रैल को दो दिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें न मानी गईं तो एक व दो मई को हड़ताल की जाएगी, जो अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल सकती है। इस मौके पर उपप्रधान जनक राज, सहसचिव संजीत तिगरा, उपप्रधान रमन, सुरेश, संजय गहलोत, संजय डूलगच, श्यामलाल, अमित, सुखदेव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।