फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sanitation workers remained at the protest site even during the rain

Yamuna Nagar News: बरसात में भी आंदोलन स्थल पर डटे रहे सफाई कर्मचारी

Tue, 11 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers remained at the protest site even during the rain
शहर में उल्टा झाडू लेकर सरकारी के ​खिलाफ रोष प्रकट करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। बारिश के बावजूद कर्मचारी आंदोलन स्थल पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रधान पपला व कोषाध्यक्ष संजय गहलोत व राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित जिन मांगों को सरकार ने माना है, उनके आदेश जल्द जारी किए जाने चाहिए। यदि सरकार ने इस दिशा में जल्द कार्रवाई नहीं की तो 11 अगस्त को रोहतक में बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ने पर हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

मांगेराम तिगरा ने कहा कि हड़ताल लंबी खिंचने पर शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। बारिश के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। इससे लोगों को परेशानी के साथ बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा होने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपप्रधान रमन वेद, प्रधान सनी, सचिव सुभाष, सह सचिव संजीत तिगरा, उपप्रधान जनक राज, संगठनकर्ता सुरेश शादीपुर, मुख्य संगठनकर्ता अमित, प्रेस सचिव कन्हैया, संजय डुलगच, श्यामलाल जठलाना, जीतो देवी का कहना है कि कर्मचारियों ने पालिका रोल पर लगे सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और सफाई कर्मचारियों को 2,000 रुपये जोखिम भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed